Please wait
कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic

बीरभूम में तृणमूल नेता की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास जारी हैं

22 Feb 2025

बीरभूम में तृणमूल नेता की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार रात कांकड़तला थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में कुछ बदमाशों ने उन्हें घेरकर हमला किया। गंभीर रूप से घायल नेता ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है, और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृत नेता की पहचान शेख नियामुल के रूप में हुई है। शुक्रवार रात वह बड़ा बस स्टैंड से बाइक पर घर लौट रहे थे, तभी गांव के गरीबपाड़ा इलाके के पास बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने उन्हें बाइक से उतारकर लोहे की रॉड और पत्थरों से बुरी तरह पीटा। परिवार का दावा है कि पत्थर से उनके सिर को कुचल दिया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल नियामुल को सिउड़ी सदर अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उन्हें एक निजी अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
मृतक के भाई इनामुल शेख ने आरोप लगाया कि उनका परिवार तृणमूल नेता उज्ज्वल कादरी के साथ जुड़ा था, इसी वजह से विरोधी गुट ने उनके भाई पर हमला किया। उन्होंने दावा किया कि आरोपित गुट ने पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए काम किया था।
घटना के बाद बड़ा गांव में जबरदस्त तनाव है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बीरभूम जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बीरभूम में तृणमूल नेता की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में तनाव
पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास जारी हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News