Please wait
कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic

तृणमूल नेता चंचल खाड़ा गिरफ्तार, महिलाओं को धमकाने और अवैध वसूली के आरोप

पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है

15 May 2026

तृणमूल नेता चंचल खाड़ा गिरफ्तार, महिलाओं को धमकाने और अवैध वसूली के आरोप

मेदिनीपुर। पूर्वी मेदिनीपुर जिले के तमलुक में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगरपालिका प्रमुख चंचल खाड़ा की गिरफ्तारी से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पुलिस ने उन्हें महिलाओं के साथ अभद्र टिप्पणी, धमकी, उत्पीड़न और अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, तमलुक नगरपालिका क्षेत्र की कई महिलाओं और स्थानीय व्यापारियों ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि चंचल खाड़ा लोगों को डराकर पैसे की वसूली करते थे और एक महिला को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई थी। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद पहले कार्रवाई नहीं हुई और उन्हें लंबे समय तक मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी।
इसी मामले की जांच के दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और करीब 24 घंटे तक पूछताछ के बाद औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही उन पर हत्या के प्रयास, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और धोखाधड़ी जैसे अन्य गंभीर मामलों की भी जानकारी सामने आई है।
हालांकि, चंचल खाड़ा के समर्थकों ने इन सभी आरोपों को राजनीतिक साजिश बताया है। उनका कहना है कि सत्ता परिवर्तन के बाद उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है।
वहीं, इस गिरफ्तारी को लेकर तमलुक में राजनीतिक माहौल गरमा गयी है। पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल नेता चंचल खाड़ा गिरफ्तार
पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News