Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

तृणमूल नेता ने खेत में छुपाई मुद्रा, खुदाई में 500 के नोटों का अंबार मिला, रातभर चली गिनती, दो करोड़ 24 लाख रुपये मिलने की पुष्टि

बुधवार शाम से शुरू हुई नोटों की गिनती पूरी रात चलती रही। बैंक कर्मियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में चार बार गिनती के बाद पुलिस ने गुरुवार तड़के बरामद रकम की आधिकारिक पुष्टि की।

28 May 2026

तृणमूल नेता ने खेत में छुपाई मुद्रा, खुदाई में 500 के नोटों का अंबार मिला, रातभर चली गिनती, दो करोड़ 24 लाख रुपये मिलने की पुष्टि

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के तृणमूल कांग्रेस नेता और बादुड़िया नगर पालिका के चेयरमैन दीपंकर भट्टाचार्य से जुड़े मामले में पुलिस ने पाट के खेत से दो करोड़ 24 लाख रुपये बरामद किए हैं। बुधवार शाम से शुरू हुई नोटों की गिनती पूरी रात चलती रही। बैंक कर्मियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में चार बार गिनती के बाद पुलिस ने गुरुवार तड़के बरामद रकम की आधिकारिक पुष्टि की।

पुलिस ने सोमवार को दीपंकर भट्टाचार्य को एक होटल से गिरफ्तार किया था। उस समय भी उनके पास से करीब 80 लाख रुपये बरामद हुए थे। मंगलवार को अदालत ने उन्हें छह दिन की पुलिस हिरासत में भेजा।

बुधवार को पुलिस दीपंकर को साथ लेकर तृणमूल कार्यालय के पास स्थित एक जमीन पर पहुंची। वहां पाट के खेत में एक जगह खुदाई करने पर बैगों में भरी भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। पुलिस ने मौके से नकदी से भरे चार ट्रॉली बैग और एक बोरा जब्त किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी बैगों में 500 रुपये के नोटों की गड्डिया थीं।

सोमवार रात दीपंकर भट्टाचार्य की गिरफ्तारी के बाद बादुड़िया नगरपालिका के एक बंद पड़े कंप्यूटर सेंटर से भी करीब चार हजार सरकारी तिरपाल और 80 लाख रुपये बरामद किए गए थे। स्थानीय स्तर पर आरोप लग रहे हैं कि यह राशि आवास योजना से जुड़े घोटाले या अवैध वसूली से जुड़ी हो सकती है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल नेता ने खेत में छुपाई मुद्रा, खुदाई में 500 के नोटों
बुधवार शाम से शुरू हुई नोटों की गिनती पूरी रात चलती रही। बैंक कर्मियों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में चार बार गिनती के बाद पुलिस ने गुरुवार तड





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News