Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

देश छाेड़ने की फिराक में था तृणमूल नेता जहांगीर खान, एसटीएफ ने नेपाल बॉर्डर पर दबाेचा

पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस नेता जहांगीर खान को राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उन्हें गिरफ्तार कर कोलकाता लाया जा रहा है।

08 Jun 2026

देश छाेड़ने की फिराक में था तृणमूल नेता जहांगीर खान, एसटीएफ ने नेपाल बॉर्डर पर दबाेचा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस नेता जहांगीर खान को राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उन्हें गिरफ्तार कर कोलकाता लाया जा रहा है।

सूत्रों का दावा है कि जहांगीर खान नेपाल सीमा के रास्ते देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी गुप्त सूचना के आधार पर विशेष कार्य बल की टीम ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उन्हें पहले से फरार घोषित माना जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2019 में जहांगीर खान के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था। उस मामले में उन्हें पहले अदालत से अंतरिम सुरक्षा मिली थी। इसके अलावा, फलता विधानसभा क्षेत्र में पुनर्निर्वाचन से पहले भी उन्हें उच्च न्यायालय से सुरक्षा कवच प्राप्त हुआ था। हालांकि, 26 मई को उच्च न्यायालय ने उनके खिलाफ जारी सभी सुरक्षा आदेश वापस ले लिए, जिसके बाद पुलिस के लिए गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया।

विधानसभा चुनाव के दौरान 29 अप्रैल को अंतिम चरण के मतदान में फलता विधानसभा क्षेत्र के कुछ बूथों पर अनियमितताओं के आरोप लगे थे। इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीनों में छेड़छाड़ और अन्य गड़बड़ियों के आरोप भी लगाए गए थे। इसके बाद पुनर्निर्वाचन की मांग उठी और चुनाव आयोग ने पुनर्मतदान का निर्णय लिया था। 4 मई को बाकी सीटों के परिणाम घोषित किए गए थे।

जहांगीर खान पहले भी राजनीतिक बयानबाज़ी को लेकर चर्चा में रहे हैं। मतदान से पहले उनके आवास पर सुरक्षा बलों और पुलिस ने छापेमारी की थी। उस दौरान उनके बयानों और चुनावी माहौल को लेकर राज्य की राजनीति में काफी विवाद हुआ था। उन्होंने खुद को राजनीतिक दबाव के सामने न झुकने वाला बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी थी, जिसके बाद मामला और अधिक सुर्खियों में आ गया था।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


देश छाेड़ने की फिराक में था तृणमूल नेता जहांगीर खान, एसटीएफ
पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस नेता जहांगीर खान को राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News