Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

तृणमूल नेता जयप्रकाश मजूमदार गिरफ्तार, फ्लैट पर अवैध कब्जे और मकान मालकिन को धमकाने का आरोप

आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान जयप्रकाश मजूमदार ने कुछ प्रदर्शनकारियों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की

03 Jun 2026

तृणमूल नेता जयप्रकाश मजूमदार गिरफ्तार, फ्लैट पर अवैध कब्जे और मकान मालकिन को धमकाने का आरोप

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश मजूमदार को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उन पर एक फ्लैट पर वर्षों से अवैध कब्जा करने, उसकी वृद्ध मकान मालकिन को कथित रूप से धमकाने और अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने उन्हें विधाननगर उत्तर थाना क्षेत्र से हिरासत में लेने के बाद औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, जयप्रकाश मजूमदार ने वर्ष 2012 में विधाननगर के एई-337 नंबर फ्लैट को किराये पर लिया था। आरोप है कि वर्ष 2015 में एग्रीमेंट की अवधि समाप्त होने के बावजूद उन्होंने एग्रीमेंट का नवीनीकरण नहीं कराया। इसके बावजूद वह और उनका परिवार फ्लैट में रह रहे थे।
फ्लैट की मालिक आरती रायचौधुरी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने कई बार कानूनी नोटिस भेजकर फ्लैट खाली करने को कहा था, लेकिन जयप्रकाश मजूमदार और उनके परिवार ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। आरती ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें अपमानजनक टिप्पणियां की गईं और धमकियां दी गईं।
बुधवार को इस मुद्दे को लेकर कुछ लोग फ्लैट के बाहर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान जयप्रकाश मजूमदार ने कुछ प्रदर्शनकारियों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की। स्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें हिरासत में लेकर विधाननगर उत्तर थाने ले गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, फ्लैट पर कथित अवैध कब्जे, मकान मालकिन को धमकाने तथा अन्य संबंधित आरोपों के आधार पर जयप्रकाश मजूमदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल नेता जयप्रकाश मजूमदार गिरफ्तार
आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान जयप्रकाश मजूमदार ने कुछ प्रदर्शनकारियों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News