Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नगरपालिका के दस्तावेज जलाने के आरोप में तृणमूल नेता प्रबोध सरकार गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि नगरपालिका रिकॉर्ड नष्ट करने के आरोपों की जांच जारी है

13 Jun 2026

नगरपालिका के दस्तावेज जलाने के आरोप में तृणमूल नेता प्रबोध सरकार गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल पुलिस ने अशोकनगर-कल्याणगढ़ नगरपालिका के चेयरमैन और तृणमूल कांग्रेस नेता प्रबोध सरकार को नगरपालिका के महत्वपूर्ण दस्तावेज जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात स्थानीय लोगों ने प्रबोध सरकार के घर के बगीचे में आग जलती देखी। लोगों को संदेह हुआ कि वहां कुछ दस्तावेज जलाए जा रहे हैं, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बताया गया कि अशोकनगर-कल्याणगढ़ नगरपालिका पर फिलहाल तृणमूल कांग्रेस का नियंत्रण है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और आरोप लगाया कि प्रबोध सरकार बार-बार बुलाने के बावजूद घर से बाहर नहीं निकले। इसके बाद पुलिस पहुंची और मुख्य गेट बंद होने के कारण दीवार फांदकर परिसर के अंदर दाखिल हुई।
कुछ देर बाद प्रबोध सरकार बाहर आए और दावा किया कि वह बगीचे में सूखे पत्ते जला रहे थे। हालांकि भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि आग में नगरपालिका के पहचान पत्र और अन्य सरकारी दस्तावेज जलाए जा रहे थे।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रबोध सरकार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में अनियमितताओं को लेकर पहले से ही उनके खिलाफ शिकायतें थीं।
भाजपा का दावा है कि आवास योजना से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों के सबूत मिटाने के लिए दस्तावेज जलाए गए। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों के आरोपों में तृणमूल कांग्रेस से जुड़े कई नेताओं और पार्षदों पर कार्रवाई हुई है। पुलिस का कहना है कि नगरपालिका रिकॉर्ड नष्ट करने के आरोपों की जांच जारी है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नगरपालिका के दस्तावेज जलाने के आरोप, टीएमसी नेता गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि नगरपालिका रिकॉर्ड नष्ट करने के आरोपों की जांच जारी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News