Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

‘सोना पप्पु’ मामले में ईडी कार्यालय पहुंचीं तृणमूल नेता श्रेया पांडे

कोलकाता स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सिजिओ कॉम्प्लेक्स कार्यालय में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस नेता श्रेया पांडे उपस्थित हुईं। उन्हें ‘सोना पप्पु’ मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किया गया था, जिसके तहत मंगलवार को उन्हें पेश होना था। हालांकि, वह निर्धारित तारीख से एक दिन पहले ही ईडी कार्यालय पहुंच गईं।

08 Jun 2026

‘सोना पप्पु’ मामले में ईडी कार्यालय पहुंचीं तृणमूल नेता श्रेया पांडे

कोलकाता। कोलकाता स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सिजिओ कॉम्प्लेक्स कार्यालय में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस नेता श्रेया पांडे उपस्थित हुईं। उन्हें ‘सोना पप्पु’ मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किया गया था, जिसके तहत मंगलवार को उन्हें पेश होना था। हालांकि, वह निर्धारित तारीख से एक दिन पहले ही ईडी कार्यालय पहुंच गईं।

ईडी सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच के दौरान जब्त किए गए मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों की जांच में कई चैट्स में श्रेया पांडे का नाम सामने आया है। इसी आधार पर उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया गया है। जांच एजेंसी के मुताबिक, इस मामले में कई वित्तीय और डिजिटल लेन-देन से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

वहीं, श्रेया पांडे ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि उन्होंने स्वेच्छा से ईडी कार्यालय का दौरा किया है और उन्हें सोमवार के लिए कोई नया समन प्राप्त नहीं हुआ था। उन्होंने यह भी कहा है कि उन्होंने किसी भी समन का उल्लंघन नहीं किया है। साथ ही, उन्होंने ‘सोना पप्पु’ नामक व्यक्ति को पहचानने से भी इनकार किया है।

सूत्रों के अनुसार, इस मामले में पहले भी श्रेया पांडे के करीबी माने जाने वाले कल्याण शुक्ला से पूछताछ की जा चुकी है। उनके आवास से कथित तौर पर भूमि जालसाजी से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए थे। जांच एजेंसी का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों की जांच में श्रेया का नाम सामने आने के बाद उन्हें पूछताछ के दायरे में लाया गया है।

इसी मामले में गिरफ्तार व्यवसायी जय कामदार के आवास पर आयोजित काली पूजा कार्यक्रम में श्रेया पांडे की उपस्थिति के भी आरोप सामने आए हैं, जहां कई अन्य राजनीतिक हस्तियों के भी शामिल होने की बात कही जा रही है।

फिलहाल, ईडी की पूछताछ जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों पर निर्भर करेगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


‘सोना पप्पु’ मामले में ईडी कार्यालय पहुंचीं तृणमूल नेता श्रे
कोलकाता स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सिजिओ कॉम्प्लेक्स कार्यालय में सोमवार को तृणमूल कांग्रेस नेता श्रेया पांडे उपस्थित हुईं। उन्हें ‘सोना पप्पु’ मामले में





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News