Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

तृणमूल नेता शेख बाप्पा और जहांगीर को कमर में रस्सी बांधकर इलाके में घुमाया

इस घटना को राज्य में कानून-व्यवस्था के बदलते कड़े रुख के तौर पर देखा जा रहा है

27 May 2026

तृणमूल नेता शेख बाप्पा और जहांगीर को कमर में रस्सी बांधकर इलाके में घुमाया


कोलकाता। महेशतला अंतर्गत रायपुर इलाके में गुरुवार को कानून का एक ऐसा कड़ा रूप देखने को मिला, जिससे पूरे प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आपराधिक मामलों में गिरफ्तार तृणमूल के दो रसूखदार नेताओं, शेख बाप्पा और जहांगीर हाजी की कमर में बाकायदा रस्सी बांधी और भारी सुरक्षा के बीच उन्हें पूरे इलाके में पैदल घुमाया। इन दोनों नेताओं पर जमीन पर अवैध कब्जा करने, चुनाव के बाद भारी हिंसा भड़काने, आम्र्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे कई बेहद संगीन और गैर-जमानती मामलों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 
अदालत ने इन दोनों आरोपियों की संलिप्तता को देखते हुए उन्हें 28 तारीख तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया था। इसी आदेश के तहत आज दोपहर महेशतला थाने की पुलिस और भारी संख्या में केंद्रीय बलों की मौजूदगी में दोनों आरोपियों को शिनाख्त के लिए मुख्य अपराध स्थल पर ले जाया गया था। जैसे ही पुलिस दोनों टीएमसी नेताओं को कमर में रस्सी बांधकर सड़क पर लाई, वैसे ही वहां मौजूद स्थानीय निवासियों और पीडि़तों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित जनता ने दोनों नेताओं को देखते ही चोर-चोर के गगनभेदी नारे लगाने शुरू कर दिए और उनके खिलाफ सख्त सजा की मांग की। पुलिस द्वारा इस तरह सार्वजनिक रूप से रसूखदार नेताओं को घुमाए जाने और जनता के इस भारी आक्रोश के बाद पूरे महेशतला क्षेत्र में भारी सनसनी फैल गई है। इस घटना को राज्य में कानून-व्यवस्था के बदलते कड़े रुख के तौर पर देखा जा रहा है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शेख बाप्पा, जहांगीर को कमर में रस्सी बांधकर इलाके में घुमाया
इस घटना को राज्य में कानून-व्यवस्था के बदलते कड़े रुख के तौर पर देखा जा रहा है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News