Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

बारुईपुर पहुंचे तृणमूल नेताओं का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, पीड़िता के परिवार से मिलने के दौरान लगे नारे

दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर में 12 वर्षीय नाबालिग के कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर मंगलवार को राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। विभिन्न दलों के नेताओं ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की, लेकिन इस दौरान कई नेताओं को स्थानीय लोगों के विरोध और नाराजगी का भी सामना करना पड़ा।

07 Jul 2026

बारुईपुर पहुंचे तृणमूल नेताओं का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, पीड़िता के परिवार से मिलने के दौरान लगे नारे

कोलकाता। दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर में 12 वर्षीय नाबालिग के कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर मंगलवार को राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। विभिन्न दलों के नेताओं ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की, लेकिन इस दौरान कई नेताओं को स्थानीय लोगों के विरोध और नाराजगी का भी सामना करना पड़ा।

तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य ऋतब्रत बनर्जी जब पीड़िता के घर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने घटना के कई दिन बाद आने को लेकर सवाल उठाए। इसी दौरान क्षेत्र की सांसद सायोनी घोष को भी स्थानीय लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारे लगाए। हालांकि, विरोध के बीच दोनों नेताओं ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

मुलाकात के बाद ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि उन्होंने पीड़िता के माता-पिता को सांत्वना दी है और राज्य में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस प्रकार के मामलों में सख्त कदम उठाने चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि इस संबंध में उनकी मुख्यमंत्री से पहले भी बातचीत हो चुकी है और उन्होंने न्याय की मांग की है।

वहीं, सांसद सायोनी घोष ने स्थानीय लोगों की नाराजगी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि मतदाताओं को उनसे शिकायत है तो उन्हें अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि कुछ देर विरोध के बाद उन्हें परिवार से मिलने का अवसर भी मिला। सायोनी ने दावा किया कि बारुईपुर की घटना के पीछे एक बड़ा गिरोह सक्रिय हो सकता है। उन्होंने कहा कि अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच आगे बढ़ने के साथ अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। उनके अनुसार केवल आरोपितों को गिरफ्तार करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि पूरे नेटवर्क का पता लगाकर उसे समाप्त करना आवश्यक है।

इस बीच, भांगड़ से विधायक और इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) के अध्यक्ष नौशाद सिद्दीकी भी पीड़िता के परिवार से मिलने बारुईपुर पहुंचे। उन्होंने मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के बाद पुलिस की कथित निष्क्रियता के कारण लोगों में आक्रोश पैदा हुआ है। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर सरकार को प्रभावी और उदाहरण प्रस्तुत करने वाले कदम उठाने चाहिए।

बारुईपुर की घटना को लेकर क्षेत्र में अब भी तनाव का माहौल बना हुआ है। मामले की जांच जारी है और पुलिस ने अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं का पीड़िता के परिवार से मिलने का सिलसिला भी जारी है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बारुईपुर पहुंचे तृणमूल नेताओं का स्थानीय लोगों ने किया विरोध
दक्षिण 24 परगना के बारुईपुर में 12 वर्षीय नाबालिग के कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर मंगलवार को राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं। विभिन्न दलों के नेताओं ने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News