Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

तृणमूल नेताओं को अब देना होगा हिसाब : अग्निमित्रा पाल

उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगमों को चलाने वाले नेताओं ने वर्षों तक भ्रष्टाचार किया और नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं देने में विफल रहे

05 Jun 2026

तृणमूल नेताओं को अब देना होगा हिसाब : अग्निमित्रा पाल

पश्चिम बर्दवान। पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने पूर्व मंत्री अरूप विश्वास के भाई स्वरूप विश्वास की गिरफ्तारी को लेकर कहा कि पिछले 15 वर्षों के दौरान तृणमूल कांग्रेस के शासन में कई नेताओं और मंत्रियों ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर लोगों को परेशान किया, अवैध गतिविधियों में शामिल रहे और आम जनता का शोषण किया। उन्होंने कहा कि अब उन सभी कार्यों का कानूनी तरीके से हिसाब लिया जा रहा है और इसी प्रक्रिया के तहत स्वरूप विश्वास को गिरफ्तार किया गया है।
अग्निमित्रा पाल ने आरोप लगाया कि टॉलीगंज, जो बांग्ला फिल्म उद्योग का प्रमुख केंद्र है, वहां स्वरूप विश्वास का अत्यधिक प्रभाव था। उनके इशारे के बिना लोगों को काम नहीं मिलता था और कलाकारों तथा तकनीशियनों को डराने-धमकाने का माहौल बनाया गया था। कई लोगों ने स्वरूप विश्वास के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई हैं और कानून उन शिकायतों के आधार पर उचित कार्रवाई करेगा।
वहीं, कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के इस्तीफे की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए अग्निमित्रा पाल ने कहा कि यह तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के गैरजिम्मेदाराना रवैये और स्वार्थपूर्ण राजनीति को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगमों को चलाने वाले नेताओं ने वर्षों तक भ्रष्टाचार किया और नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं देने में विफल रहे।
उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद अब कुछ नेता अपने पद छोड़ने की बात कर रहे हैं, जबकि कुछ ही दिनों में मानसून आने वाला है और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की जरूरत है।
अग्निमित्रा पाल ने कहा कि जनता की समस्याओं की चिंता करने के बजाय पद छोड़ने की चर्चा करना तृणमूल कांग्रेस का वास्तविक चेहरा उजागर करता है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल नेताओं को अब देना होगा हिसाब : अग्निमित्रा पाल
उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगमों को चलाने वाले नेताओं ने वर्षों तक भ्रष्टाचार किया और नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं देने में विफल रहे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News