Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

फलता उपचुनाव में तृणमूल गायब, शांतिपूर्ण माहौल

फलता विधानसभा क्षेत्र में कुल दो लाख 36 हजार 444 मतदाता हैं

21 May 2026

फलता उपचुनाव में तृणमूल गायब, शांतिपूर्ण माहौल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को पुनर्मतदान के दौरान राजनीतिक माहौल पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान ने अंतिम समय में चुनाव मैदान से हटने का फैसला कर लिया, जिसके बाद अधिकांश बूथों पर तृणमूल के एजेंट भी दिखाई नहीं दिए। दूसरी ओर भाजपा उम्मीदवार देवांशु पांडा पूरे आत्मविश्वास के साथ क्षेत्र में घूमते नजर आए।
सुबह से ही कई बूथों पर भाजपा के एजेंट मौजूद रहे, जबकि तृणमूल की ओर से अधिकांश जगहों पर कोई प्रतिनिधि नहीं था। मतदान केंद्रों पर मतदाता शांतिपूर्ण माहौल में वोट डालते दिखे और कहीं किसी प्रकार का तनाव नजर नहीं आया।
इस दौरान राज्य के मंत्री दिलीप घोष ने तृणमूल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “बहुत सुना था कि बड़े धुरंधर हैं, लेकिन अब दिखाई नहीं दे रहे। पुलिस के बिना लड़ने के लिए भी ताकत चाहिए।”
गौरतलब है कि अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कई बूथों पर विरोधी पार्टी ने एजेंट नहीं बैठने का आरोप लगाया था। उस समय राज्य में तृणमूल कांग्रेस की सरकार थी। अब राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद फलता के पुनर्मतदान में विपरीत स्थिति दिखाई दी। फलता सीट से तृणमूल उम्मीदवार के तौर पर जहांगीर खान का नाम पहले काफी चर्चा में था। चुनाव के दौरान उनका मुकाबला पुलिस अधिकारी अजयपाल शर्मा से जुड़ी राजनीतिक टिप्पणियों को लेकर भी सुर्खियों में रहा था। हालांकि भाजपा के सत्ता में आने के बाद जहांगीर खान सार्वजनिक रूप से कम दिखाई दिए और दो दिन पहले उन्होंने मीडिया के सामने पुनर्मतदान से हटने की घोषणा कर दी थी।
फलता विधानसभा क्षेत्र में कुल दो लाख 36 हजार 444 मतदाता हैं। इनमें एक लाख 21 हजार 300 पुरुष, एक लाख 15 हजार 135 महिला तथा नौ तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फलता उपचुनाव में तृणमूल गायब, शांतिपूर्ण माहौल
फलता विधानसभा क्षेत्र में कुल दो लाख 36 हजार 444 मतदाता हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News