Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

तारातला मामले में फिरहाद की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े तृणमूल विधायक कुणाल घोष

इसी के बाद कुणाल घोष ने भी हकीम की गिरफ्तारी की मांग उठाई

26 Jun 2026

तारातला मामले में फिरहाद की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े तृणमूल विधायक कुणाल घोष

कोलकाता। कोलकाता के तारातला गोदाम की छत ढहने के मामले में तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बेलियाघाटा से विधायक कुणाल घोष ने कोलकाता के पूर्व मेयर फिरहाद हकीम की गिरफ्तारी की मांग की है। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा में यह दावा किया है कि गोदाम के भवन निर्माण की स्वीकृत योजना पर पूर्व मेयर फिरहाद हकीम के हस्ताक्षर हैं, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
कुणाल घोष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि भवन योजना पर पूर्व मेयर के हस्ताक्षर हैं। फिर पूर्व मेयर को गिरफ्तार कीजिए। दस्तावेज का इस्तेमाल केवल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए मत कीजिए।
हालांकि, फिरहाद हकीम ने इन आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि मेयर सीधे तौर पर भवन निर्माण योजनाओं को मंजूरी नहीं देते। उन्होंने कहा कि हर दिन हजारों भवन योजनाएं स्वीकृत होती हैं। इसके लिए एक निर्धारित प्रक्रिया होती है। इस हादसे के लिए मुझे जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम ढहने के मामले में जांच तेज हो गई है। पुलिस की विशेष जांच टीम ने पूर्व मेयर फिरहाद हकीम के पूर्व विशेष कार्याधिकारी कालीचरण बनर्जी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा में दावा किया था कि स्वीकृत भवन योजना में गंभीर संरचनात्मक खामियां थीं और इस योजना पर फिरहाद हकीम के हस्ताक्षर मौजूद हैं। इसी के बाद कुणाल घोष ने भी हकीम की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 18 घायल मजदूर विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। बचाव अभियान अभी भी जारी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तारातला मामले में फिरहाद की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े कुणाल
इसी के बाद कुणाल घोष ने भी हकीम की गिरफ्तारी की मांग उठाई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News