Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic

फर्जी हस्ताक्षर मामले में तृणमूल विधायक कुणाल घोष को सीआईडी का समन

इसी दिन तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से लाेकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सूत्रों के अनुसार, जांचकर्ता दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकते हैं।

13 Jun 2026

फर्जी हस्ताक्षर मामले में तृणमूल विधायक कुणाल घोष को सीआईडी का समन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले की जांच तेज करते हुए राज्य की अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने अब बेलियाघाटा से तृणमूल कांग्रेस विधायक कुणाल घोष को पूछताछ के लिए तलब किया है। उन्हें रविवार को भवानी भवन स्थित सीआईडी मुख्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। इसी दिन तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से लाेकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सूत्रों के अनुसार, जांचकर्ता दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ कर सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, कुणाल घोष को शुक्रवार को नोटिस जारी किया गया था। अभिषेक बनर्जी को रविवार दोपहर 12 बजे उपस्थित होने के लिए कहा गया है, जबकि कुणाल घोष को उसी दिन लगभग ढाई बजे सीआईडी मुख्यालय पहुंचने का निर्देश दिया गया है।

इससे पहले सीआईडी अधिकारियों ने साइन फर्जीवाड़ा मामले में कुणाल घोष के आवास पर जाकर उनका बयान दर्ज किया था। अब जांच एजेंसी दोनों नेताओं के बयानों का मिलान कर मामले की विभिन्न कड़ियों को जोड़ने का प्रयास करेगी।

उल्लेखनीय है कि, गुरुवार को अभिषेक बनर्जी से सीआईडी ने लगभग साढ़े पांच घंटे पूछताछ की थी। उन्हें शाम छह बजे तक उपस्थित होने को कहा गया था और वह निर्धारित समय से करीब 15 मिनट पहले भवानी भवन पहुंचे थे। पूछताछ के बाद वह रात लगभग साढ़े 11 बजे सीआईडी मुख्यालय से बाहर निकले।

इस मामले में अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता उच्च न्यायालय से 21 दिनों का अंतरिम संरक्षण प्राप्त है। अदालत ने जांच में सहयोग करने की शर्त पर उन्हें यह राहत दी है। इससे पहले सीआईडी द्वारा तीन बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद वह पूछताछ के लिए उपस्थित नहीं हुए थे।

जांच के क्रम में सीआईडी की टीम इससे पहले कोलकाता के मेयर व तृणमूल नेता फिरहाद हाकिम के आवास भी पहुंची थी। अधिकारियों ने उनसे कथित विवादित पत्र पर हस्ताक्षर से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की थी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


फर्जी हस्ताक्षर मामले में तृणमूल विधायक कुणाल घोष को सीआईडी
इसी दिन तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से लाेकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। सूत्रों के अनुसार, जांचकर्ता दोन





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News