Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की प्रशासनिक बैठक में पहुंचीं तृणमूल सांसद काकली घोष दस्तीदार, अटकलें तेज

सूत्रों के अनुसार, कल्याणी स्थित एपीजे अब्दुल कलाम प्रेक्षागृह में आयोजित इस बैठक में उत्तर 24 परगना, नदिया और हुगली जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में काकली घोष दस्तीदार के अलावा देगंगा से हाल ही में निर्वाचित तृणमूल विधायक अनिसुर रहमान भी मौजूद रहे। तृणमूल नेताओं की इस उपस्थिति के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

26 May 2026

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की प्रशासनिक बैठक में पहुंचीं तृणमूल सांसद काकली घोष दस्तीदार, अटकलें तेज

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ सांसद काकली घोष दस्तीदार मंगलवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की प्रशासनिक बैठक में शामिल हुईं। इससे राज्य की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हाल ही में उन्होंने तृणमूल के जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद मंगलवार को कल्याणी में आयोजित प्रशासनिक बैठक में उनकी मौजूदगी को राजनीतिक तौर पर काफी अहम माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, कल्याणी स्थित एपीजे अब्दुल कलाम प्रेक्षागृह में आयोजित इस बैठक में उत्तर 24 परगना, नदिया और हुगली जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में काकली घोष दस्तीदार के अलावा देगंगा से हाल ही में निर्वाचित तृणमूल विधायक अनिसुर रहमान भी मौजूद रहे। तृणमूल नेताओं की इस उपस्थिति के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

बताया गया है कि सरकार गठन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घोषणा की थी कि प्रशासनिक बैठकों में विपक्षी दलों के जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इसी नीति के तहत काकली घोष दस्तीदार और अन्य जनप्रतिनिधियों को बैठक में बुलाया गया था।

हाल के दिनों में काकली घोष दस्तीदार पार्टी के भीतर अपनी नाराजगी सार्वजनिक कर चुकी हैं। उन्हें तृणमूल संसदीय दल के मुख्य सचेतक पद से हटाकर यह जिम्मेदारी कल्याण बनर्जी को सौंप दी गई थी। इसके बाद उन्होंने एक्स पर एक संकेतपूर्ण टिप्पणी भी की थी। फिर उन्होंने बारासात संगठनात्मक जिला तृणमूल अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। ऐसे में मुख्यमंत्री की बैठक में उनकी उपस्थिति को राजनीतिक पर्यवेक्षक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देख रहे हैं।

बैठक में शामिल होने को लेकर पूछे जाने पर काकली घोष दस्तीदार ने संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “प्रशासन सबका है।”
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की प्रशासनिक बैठक में पहुंचीं तृ
सूत्रों के अनुसार, कल्याणी स्थित एपीजे अब्दुल कलाम प्रेक्षागृह में आयोजित इस बैठक में उत्तर 24 परगना, नदिया और हुगली जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिय





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News