Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

तृणमूल सांसद काकाेली घोष ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

बारासात से सांसद काकाेली घोष दस्तिदार ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष को भेजे पत्र में अनुरोध किया कि उन्हें कल्याण बनर्जी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की अनुमति दी जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा के भीतर कई मौकों पर कल्याण बनर्जी ने उनके साथ मौखिक दुर्व्यवहार किया तथा महिला सांसदों के प्रति उनका रवैया अपमानजनक और स्त्री विरोधी रहा है।

28 May 2026

तृणमूल सांसद काकाेली घोष ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के भीतर मतभेद अब खुलकर सामने आने लगे हैं। पार्टी की सांसद काकाेली घोष दस्तिदार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी पर मौखिक उत्पीड़न और महिला विरोधी व्यवहार का आरोप लगाया है।

बारासात से सांसद काकाेली घोष दस्तिदार ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष को भेजे पत्र में अनुरोध किया कि उन्हें कल्याण बनर्जी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की अनुमति दी जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा के भीतर कई मौकों पर कल्याण बनर्जी ने उनके साथ मौखिक दुर्व्यवहार किया तथा महिला सांसदों के प्रति उनका रवैया अपमानजनक और स्त्री विरोधी रहा है।

हालांकि, इस मामले में काकाेली घोष और कल्याण बनर्जी दोनों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन किसी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई।

यह विवाद ऐसे समय सामने आया है जब हाल ही में काकाेली घोष दस्तिदार ने तृणमूल कांग्रेस के सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले वह बारासात संगठनात्मक जिले की अध्यक्ष पद से भी हट चुकी थीं। इस्तीफे के दौरान उन्होंने बिना नाम लिए चुनावी रणनीतिकार संस्था आई-पैक पर भी निशाना साधा था और पार्टी के भीतर असंतोष की ओर संकेत किया था।

अपने इस्तीफे वाले पत्र में भी काकाेली ने परोक्ष रूप से कल्याण बनर्जी पर हमला बोला। उन्होंने लिखा कि जिस पद पर रहते हुए महिला सांसदों के साथ अभद्र व्यवहार रोकना संभव न हो और शीर्ष नेतृत्व से सहयोग या सहानुभूति न मिले, उस पद पर बने रहने का कोई औचित्य नहीं है।

काकाेली के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कल्याण बनर्जी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वह वर्ष 2011 से 2025 तक संसदीय दल के मुख्य सचेतक रहे हैं और काकाेली को उन पर आरोप लगाने से पहले अपने राजनीतिक अतीत पर नजर डालनी चाहिए। उन्होंने नारदा मामले और सिंडिकेट राजनीति का उल्लेख करते हुए भी काकाेली पर निशाना साधा।

इस पूरे घटनाक्रम ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला काकाेली घोष की शिकायत पर क्या कदम उठाते हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल सांसद काकाेली घोष ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ लोकसभा अध
बारासात से सांसद काकाेली घोष दस्तिदार ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष को भेजे पत्र में अनुरोध किया कि उन्हें कल्याण बनर्जी के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की अनु





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News