Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

तृणमूल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अटकलाें काे लगाया विराम, कहा-ममता बनर्जी के साथ थे, हैं और आगे भी रहेंगे

शत्रुघ्न सिन्हा ने दोहराया कि सिद्धांतों और नैतिकता के आधार पर वह ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के साथ खड़े हैं

11 Jun 2026

तृणमूल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अटकलाें काे लगाया विराम, कहा-ममता बनर्जी के साथ थे, हैं और आगे भी रहेंगे

पश्चिम बर्दवान। पश्चिम बंगाल के आसनसोल से लाेकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट कहा कि उनका तृणमूल कांग्रेस छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ थे, हैं और आगे भी रहेंगे।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि ममता बनर्जी एक संघर्षशील नेता हैं। जब राजनीतिक तौर पर उनके लिए कठिन समय था, तब ममता बनर्जी ही एकमात्र ऐसी नेता थीं जिन्होंने उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि पटना साहिब लोकसभा चुनाव में हार के बाद जब कोई उनके साथ खड़ा नहीं हुआ, तब ममता बनर्जी ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें आसनसोल से चुनाव लड़ने का अवसर दिया। उनके नेतृत्व और आसनसोल की जनता के समर्थन की बदौलत उन्हें लगातार दो बार शानदार जीत मिली।
सांसद ने कहा कि वह ममता बनर्जी, तृणमूल कांग्रेस, आसनसोल की जनता और पूरे बंगाल के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि वह केवल उन लोगों के सांसद नहीं हैं जिन्होंने उन्हें वोट दिया, बल्कि उन लोगों के भी प्रतिनिधि हैं जिन्होंने उन्हें वोट नहीं दिया। वह सभी के लिए समान रूप से काम करते रहेंगे और अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे
पार्टी बदलने की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि कुछ लोग उनके बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं, लेकिन उनका स्वभाव हमेशा से स्पष्टवादी रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सच बोलना बगावत माना जाता है, तो वह सच बोलते रहेंगे। वह अपनी बात साफ तौर पर रखने के लिए जाने जाते हैं और किसी भी भ्रम की स्थिति को दूर करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक मित्रों ने उन्हें अन्य दलों में शामिल होने का सुझाव दिया होगा, लेकिन इससे उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है। राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी दलों में उनके मित्र हैं और वह सभी का सम्मान करते हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा ने दोहराया कि सिद्धांतों और नैतिकता के आधार पर वह ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के साथ खड़े हैं। सुख-दुख और संघर्ष के समय जिस नेता ने उनका साथ दिया, उसका साथ छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता। इसलिए वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ तृणमूल कांग्रेस में बने रहेंगे और जनता की सेवा करते रहेंगे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अटकलाें काे लगाया विराम
शत्रुघ्न सिन्हा ने दोहराया कि सिद्धांतों और नैतिकता के आधार पर वह ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के साथ खड़े हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News