Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

तृणमूल सांसद सुखेंदु शेखर राय ने छोड़ी पार्टी, सांसद पद से भी दिया इस्तीफा

तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के साथ-साथ राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ दी है। सोमवार सुबह दिल्ली से उन्होंने पार्टी छोड़ने की घोषणा की और आरजी कर अस्पताल की चर्चित घटना तथा भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ खुलकर नाराजगी जताई।

08 Jun 2026

तृणमूल सांसद सुखेंदु शेखर राय ने छोड़ी पार्टी, सांसद पद से भी दिया इस्तीफा

कोलकाता/नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के साथ-साथ राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ दी है। सोमवार सुबह दिल्ली से उन्होंने पार्टी छोड़ने की घोषणा की और आरजी कर अस्पताल की चर्चित घटना तथा भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ खुलकर नाराजगी जताई।

सुखेंदु शेखर राय ने दावा किया कि उन्होंने आरजी कर प्रकरण के बाद ही पार्टी छोड़ने का निर्णय ले लिया था, जिसे अब अमल में लाया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में बढ़ते भ्रष्टाचार तथा जनता के भीतर बढ़ते असंतोष ने तृणमूल के पतन को अपरिहार्य बना दिया था।

दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह भविष्य में सक्रिय राजनीति से भी संन्यास लेने पर विचार कर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया था और ईमानदार नेताओं को हाशिये पर धकेल दिया गया था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि तृणमूल के सभी नेता भ्रष्ट नहीं हैं।

सुखेंदु शेखर ने पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की आय और संपत्ति की जांच की मांग भी की। आरजी कर मामले का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से पुलिस अधिकारियों के खिलाफ आंतरिक जांच की मांग की थी, क्योंकि उन्हें अब भी लगता है कि सबूतों को नष्ट करने में उनकी भूमिका की जांच होनी चाहिए। उनके अनुसार, उस घटना के बाद दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही थी और तभी उन्होंने तय कर लिया था कि वह अधिक समय तक पार्टी में नहीं रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि, सोमवार को ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक के लिए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पार्टी के महासचिव व लाेकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी दिल्ली पहुंचे हुए हैं। बैठक से पहले सुखेंदु शेखर के इस्तीफे ने तृणमूल में नए राजनीतिक संकट की चर्चा तेज कर दी है।

विधानसभा चुनाव में तृणमूल के खराब प्रदर्शन के बाद से ही सुखेंदु शेखर पार्टी की कार्यप्रणाली को लेकर मुखर रहे थे। आरजी कर मामले के दौरान भी उन्होंने भ्रष्टाचार और कथित अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाई थी। हालांकि, उस समय उन्होंने पार्टी नहीं छोड़ी थी। सत्ता परिवर्तन के बाद उन्होंने खुलकर विरोध दर्ज कराते हुए ममता बनर्जी को अपना इस्तीफा भेज दिया।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल सांसद सुखेंदु शेखर राय ने छोड़ी पार्टी, सांसद पद से भ
तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर राय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के साथ-साथ राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ दी है। सोमवार सुबह दिल्ल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News