Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

तृणमूल कार्यालय में तोड़फोड़ और आगज़नी, भांगड़ में फिर अशांति

भांगड़ में शुक्रवार देर रात एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए जब अज्ञात उपद्रवियों ने तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की और आग के हवाले कर दिया

19 Apr 2025

तृणमूल कार्यालय में तोड़फोड़ और आगज़नी, भांगड़ में फिर अशांति

दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ में शुक्रवार देर रात एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए जब अज्ञात उपद्रवियों ने तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की और आग के हवाले कर दिया। इस हमले के पीछे आईएसएफ समर्थित असामाजिक तत्वों का हाथ होने का आरोप लगा है।

घटना चालताबेड़िया ग्राम पंचायत के अंतर्गत आने वाले चक मरीचाबन गांव की है, जहां अचानक कुछ उपद्रवी पहुंचे और तृणमूल कार्यालय में तोड़फोड़ करने के बाद उसमें आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है।

पिछले सोमवार को वक्फ़ क़ानून के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान भांगड़ पहले ही हिंसा की चपेट में आ चुका है। उस दिन पुलिस की गाड़ियां और बाइकें जला दी गई थीं, और कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। ऐसे में शुक्रवार की रात को हुई यह घटना इलाके को और भी संवेदनशील बना गई है।

घटना के बाद शनिवार को भी इलाके में भारी तनाव का माहौल रहा। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी शुरू कर दी है।

तृणमूल की ओर से इस हमले के खिलाफ शनिवार को एक विरोध रैली निकाली गई है।

इस संबंध में कैनिंग पूर्व से तृणमूल विधायक शौकत मोल्ला ने आईएसएफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “भांगड़ को बार-बार अशांत करने की साज़िश रची जा रही है। आईएसएफ समर्थित दुष्ट तत्वों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। ये लोग लोगों को चैन से जीने नहीं दे रहे हैं और डर का माहौल बना रखा है।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल कार्यालय में तोड़फोड़ और आगज़नी, भांगड़ में फिर अशांत
भांगड़ में शुक्रवार देर रात एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए जब अज्ञात उपद्रवियों ने तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की और आग के हवाले कर द





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News