Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तृणमूल शासित नगर पालिका चेयरमैन पर भाई-भतीजावाद का आरोप, माकपा और भाजपा ने उठाए सवाल

माकपा द्वारा नगर पालिका इलाके में लगाए गए पोस्टरों में लिखा है, "सरकारी नियमों का उल्लंघन कर चेयरमैन ने अपने बेटे की नगरपालिका में कैसे नियुक्ति की? जवाब दो!"

20 Jul 2025

तृणमूल शासित नगर पालिका चेयरमैन पर भाई-भतीजावाद का आरोप, माकपा और भाजपा ने उठाए सवाल

पश्चिम मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल के घाटाल ब्लॉक के खड़ार नगर पालिका के चेयरमैन के खिलाफ भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर माकपा और भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। नगर पालिका इलाके में माकपा की ओर से पोस्टरिंग की गई है, जबकि घाटाल के भाजपा विधायक शीतल कपाट ने सोशल मीडिया पर चेयरमैन के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

माकपा द्वारा नगर पालिका इलाके में लगाए गए पोस्टरों में लिखा है, "सरकारी नियमों का उल्लंघन कर चेयरमैन ने अपने बेटे की नगरपालिका में कैसे नियुक्ति की? जवाब दो!"

एक अन्य पोस्टर में सवाल उठाया गया है कि खड़ार नगर पालिका के ड्राइवर देवाशीष पाल को निलंबित कर चेयरमैन ने अपने करीबी रिश्तेदार को अवैध रूप से नियुक्त किया, इसका जवाब दो!

माकपा नेता देबब्रत राय ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि खड़ार नगरपालिका के इतिहास में पहली बार इस तरह की अनियमितता सामने आई है। चेयरमैन ने अपने बेटे और बेटे के साले के बहनोई को गैरकानूनी तरीके से नियुक्त किया। हम इसके विरोध में पोस्टर अभियान चला रहे हैं।

वहीं, भाजपा विधायक शीतल कपाट ने भी चेयरमैन के खिलाफ भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के कई आरोप लगाते हुए अपने फेसबुक पेज पर कई पोस्ट साझा किए हैं।

इन आरोपों के बीच चेयरमैन सन्यासी दोलुई ने सफाई देते हुए कहा कि जिन लोगों की नियुक्ति की गई थी, उन्हें रद्द कर दिया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल शासित नगर पालिका चेयरमैन पर भाई-भतीजावाद का आरोप, माक
माकपा द्वारा नगर पालिका इलाके में लगाए गए पोस्टरों में लिखा है, "सरकारी नियमों का उल्लंघन कर चेयरमैन ने अपने बेटे की नगरपालिका में कैसे नियुक्ति की? जवाब दो!"





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News