Please wait
एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic

ममता बनर्जी के हटते ही तृणमूल के बुरे दिन शुरू!

टीएमसी सांसद माला रॉय ने कोर्ट में किया सरेंडर

20 May 2026

ममता बनर्जी के हटते ही तृणमूल के बुरे दिन शुरू!

कोलकाता। ममता बनर्जी की तृणमूल सरकार के जाने और भाजपा सरकार के बनने के बाद से कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। प्रतीत हो रहा है कि बंगाल में टीएमसी नेताओं के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। जहां एक ओर शुभेंदु सरकार एक के बाद एक कई बड़े ऐक्शन ले रही है तो वहीं, टीएमसी नेताओं पर भी कार्रवाई हो रही है। उधर, बुधवार को आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी टीएमसी की लोकसभा सांसद केएमसी की चेयरपर्सन माला रॉय ने कोलकाता की अदालत में सरेंडर कर दिया। हालांकि, बाद में उन्हें जमानत भी मिल गई। माला रॉय के साथ उनके बेटे अनिर्बान रॉय ने भी अलीपुर अदालत के सामने सरेंडर कर दिया। दरअसल, यह मामला टॉलीगंज में चुनाव के बाद हुई हिंसा और भाजपा कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर धमाकाने के आरोपों से संबंधित है। पुलिस ने सांसद माला रॉय, उनके बेटे और 24 अन्य के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। कोर्ट ने दोनों के सरेंडर करने के बाद एक हजार रुपये के बॉन्ड पर जमानत दे दी। 
उल्लेखनीय है कि बंगाल में इस बार पहली बार भाजपा की सरकार बनी है। 15 साल के शासन के बाद ममता सरकार की हार हुई। बंगाल में भाजपा ने 208, जबकि टीएमसी ने 80 सीटें जीतीं। परिणामों के बाद राज्य में कई शहरों में हिंसा देखने को मिली थी, जहां पर टीएसमी और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए थे।   पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आर्म्स एक्ट (हथियार कानून) की गैर-जमानती धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की थी। इसी कानूनी दवाब के चलते सांसद को अदालत में खुद सरेंडर करना पड़ा। बता दें कि माला रॉय टीएमसी की वरिष्ठ नेता हैं। वह कोलकाता दक्षिण लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। इसके अलावा, वह कोलकाता नगर निगम की चेयरपर्सन के रूप में भी एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद संभाल रही हैं। इस मामले में उनके साथ सरेंडर करने वाले उनके बेटे अनिर्बाण रॉय के अलावा, उनके पति निर्बेद रॉय भी पश्चिम बंगाल की राजनीति का एक जाना-माना नाम रहे हैं, जो पूर्व विधायक रह चुके हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता बनर्जी के हटते ही तृणमूल के बुरे दिन शुरू!
टीएमसी सांसद माला रॉय ने कोर्ट में किया सरेंडर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News