Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

विधानसभा में तृणमूल की नई रणनीति, शोभनदेव बने विपक्ष के नेता

तृणमूल कांग्रेस ने शोभनदेव चटर्जी को विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना है। बालीगंज विधानसभा सीट से विधायक शोभनदेव लंबे समय से पार्टी के वरिष्ठ और भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं। प्रशासनिक और संसदीय अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

10 May 2026

विधानसभा में तृणमूल की नई रणनीति, शोभनदेव बने विपक्ष के नेता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद अब तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा के भीतर अपनी नई रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पार्टी ने विधानसभा में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठनात्मक फेरबदल किया है। इस फैसले को आगामी राजनीतिक संघर्ष और सरकार को घेरने की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

तृणमूल कांग्रेस ने शोभनदेव चटर्जी को विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना है। बालीगंज विधानसभा सीट से विधायक शोभनदेव लंबे समय से पार्टी के वरिष्ठ और भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते हैं। प्रशासनिक और संसदीय अनुभव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

माना जा रहा है कि विधानसभा में सरकार के खिलाफ विपक्ष की आवाज को धार देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इसके साथ ही फिरहाल हाकिम को विधानसभा का चीफ व्हिप बनाया गया है। फिरहाद हाकिम संगठन और सदन संचालन दोनों में अनुभवी माने जाते हैं। पार्टी विधायकों के बीच समन्वय बनाए रखना, सदन में रणनीति तय करना और महत्वपूर्ण मुद्दों पर पार्टी की एकजुटता सुनिश्चित करना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधानसभा के भीतर आक्रामक विपक्ष की भूमिका निभाने में फिरहाद हाकिम की रणनीतिक क्षमता तृणमूल के लिए अहम साबित हो सकती है।

वहीं, असीम पात्रा और नारायण बनर्जी को डिप्टी लीडर की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने महिला नेतृत्व को भी प्रमुख स्थान देकर स्पष्ट संकेत दिया है कि आने वाले समय में संगठन और विधानसभा दोनों स्तरों पर संतुलित नेतृत्व तैयार किया जाएगा। दोनों नेताओं को सदन में विपक्ष की रणनीति को मजबूत करने और विभिन्न मुद्दों पर पार्टी की आवाज बुलंद करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस अब विपक्ष की भूमिका में अधिक संगठित और आक्रामक तरीके से काम करने की तैयारी कर रही है।

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि अनुभवी नेताओं को आगे रखकर विधानसभा के भीतर सरकार पर दबाव बनाया जा सकता है। आने वाले विधानसभा सत्रों में कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक फैसलों, विकास योजनाओं और जनहित के मुद्दों पर तृणमूल सरकार को घेरने की रणनीति अपना सकती है।

सत्ता परिवर्तन के बाद यह पहला बड़ा संगठनात्मक कदम माना जा रहा है, जिसने साफ कर दिया है कि तृणमूल कांग्रेस विपक्ष में रहते हुए भी अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत बनाए रखने की कोशिश में जुट गई है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विधानसभा में तृणमूल की नई रणनीति, शोभनदेव बने विपक्ष के नेता
तृणमूल कांग्रेस ने शोभनदेव चटर्जी को विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना है। बालीगंज विधानसभा सीट से विधायक शोभनदेव लंबे समय से पार्टी के वरिष्ठ और भरोसेमंद नेताओं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News