Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

सियालदह में तृणमूल का प्रदर्शन

मदन बोले- बुलडोजर राजनीति नहीं सहेंगे

21 May 2026

सियालदह में तृणमूल का प्रदर्शन

कोलकाता। सियालदह में हॉकर उच्छेद और बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को तृणमूल द्य ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में कुणाल घोष, मदन मित्रा, नयना बंदोपाध्याय और अशोक देब समेत कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान सियालदह इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई और तृणमूल समर्थकों ने राज्य में चल रही कथित बुलडोजर राजनीति और हॉकर उच्छेद अभियान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।तृणमूल नेताओं का आरोप है कि गरीब फुटपाथ दुकानदारों और छोटे व्यवसायियों को प्रशासनिक कार्रवाई के नाम पर परेशान किया जा रहा है। पार्टी नेताओं ने कहा कि जिन लोगों की रोजी-रोटी फुटपाथ की दुकानों और छोटे कारोबार पर निर्भर है, उन्हें बिना वैकल्पिक व्यवस्था दिए हटाना अमानवीय है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार और प्रशासन को पहले पुनर्वास की व्यवस्था करनी चाहिए, उसके बाद ही किसी तरह की कार्रवाई की जानी चाहिए।
विरोध मार्च सियालदह इलाके से आगे बढऩे की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान पुलिस और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच हल्की धक्का-मुक्की की स्थिति भी देखी गई। हालांकि बाद में वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।प्रदर्शन के दौरान मदन मित्रा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल बुलडोजर की राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों की तरह पश्चिम बंगाल में डर और दमन की राजनीति नहीं चल सकती। मदन मित्रा ने कहा कि बंगाल की संस्कृति हमेशा लोकतंत्र, सहिष्णुता और आम लोगों के अधिकारों की रक्षा करने वाली रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीबों को उजाड़कर राजनीति करने की कोशिश की जा रही है, जिसे जनता कभी सफल नहीं होने देगी।
कुणाल घोष ने भी केंद्र सरकार और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि फुटपाथ दुकानदारों और मेहनतकश लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर सरकार गरीब विरोधी मानसिकता दिखा रही है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस हमेशा आम लोगों के साथ खड़ी रहेगी और यदि जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान तृणमूल समर्थकों ने हॉकर उच्छेद बंद करो, गरीबों पर अत्याचार नहीं चलेगा और बुलडोजर राजनीति वापस लो जैसे नारे लगाए। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि राज्यभर में आम लोग इस मुद्दे पर आक्रोशित हैं और आने वाले दिनों में विभिन्न जिलों में भी विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। तृणमूल नेताओं ने साफ कहा कि बंगाल में गरीबों और छोटे कारोबारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी और जनता स्वयं इस मुद्दे पर आवाज उठाएगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सियालदह में तृणमूल का प्रदर्शन
मदन बोले- बुलडोजर राजनीति नहीं सहेंगे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News