Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

हर एसआईआर सुनवाई केंद्र के पास तृणमूल का सहायता शिविर: अभिषेक 

वर्चुअल बैठक में अभिषेक ने यह भी बताया कि आम लोगों को परेशान किए जाने के विरोध में सोमवार को तृणमूल का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य निर्वाचन आयोग के दफ्तर जाएगा

28 Dec 2025

हर एसआईआर सुनवाई केंद्र के पास तृणमूल का सहायता शिविर: अभिषेक 

कोलकाता। राज्यभर में चल रही मतदाता सूची के एसआईआर की सुनवाई के बीच तृणमूल ने बड़ा कदम उठाने की घोषणा की है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने ऐलान किया है कि अब हर एसआईआर सुनवाई केंद्र के ठीक पास तृणमूल  की ओर से सहायता शिविर लगाए जाएंगे, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।  रविवार को अभिषेक ने राज्य के करीब 1 लाख 20 हजार बीएलए-2 के साथ एक वर्चुअल बैठक की। इसी बैठक में उन्होंने यह फैसला सार्वजनिक किया।

अभिषेक ने कहा कि एसआईआर सुनवाई के नाम पर राज्य के लोगों को जिस तरह परेशान किया जा रहा है, तृणमूल  उसके खिलाफ खड़ी है और जरूरतमंद लोगों के साथ रहेगी। शनिवार को एसआईआर के दूसरे चरण की सुनवाई का पहला दिन था। पहले ही दिन कई जगहों से बुजुर्ग, बीमार और असहाय लोगों को सुनवाई के लिए बुलाए जाने को लेकर तीखा विवाद शुरू हो गया। कोलकाता के चेतला गर्ल्स स्कूल स्थित सुनवाई केंद्र पर कड़ाके की ठंड में एक 90 वर्षीय बुजुर्ग को लाइन में खड़ा देखा गया। जबकि चुनाव आयोग की ओर से पहले ही कहा गया था कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाताओं को सुनवाई के लिए नहीं बुलाया जाएगा। इसके बावजूद कई जगहों पर 80 और 90 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कतार में खड़ा देखकर सवाल उठने लगे। पश्चिम मेदिनीपुर से तो और भी गंभीर तस्वीर सामने आई, जहां अस्पताल में भर्ती के दिन ही एक गर्भवती महिला को सुनवाई की लाइन में देखा गया। तृणमूल  का आरोप है कि इस तरह एसआईआर के नाम पर लगातार राज्यवासियों को परेशान और अपमानित किया जा रहा है। इसी पृष्ठभूमि में तृणमूल  ने फैसला किया है कि एसआईआर सुनवाई केंद्रों के पास सहायता शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों के जरिए पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बुजुर्गों, बीमारों और असहाय लोगों की मदद करेंगे, उन्हें मार्गदर्शन देंगे और जरूरी सहयोग प्रदान करेंगे। इससे पहले राज्य प्रशासन की ओर से भी आम लोगों की सुविधा के लिए 'मे आई हेल्प यूÓ कैंप लगाए गए थे। इन कैंपों के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र समेत विभिन्न जरूरी दस्तावेजों से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जा रहा था।

वर्चुअल बैठक में अभिषेक ने यह भी बताया कि आम लोगों को परेशान किए जाने के विरोध में सोमवार को तृणमूल का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य निर्वाचन आयोग के दफ्तर जाएगा। उन्होंने बीएलए-2 की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि आप लोग बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। आपका नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। अभिषेक ने तृणमूल भवन से हुई हालिया वर्चुअल बैठकों का भी जिक्र किया और एक बार फिर आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर चुनावी राज्य बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया चला रहा है। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि भाजपा नेताओं के लगातार दावों के बावजूद अब तक कितने बांग्लादेशी और रोहिंग्या मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं, इस पर कोई स्पष्ट जानकारी क्यों नहीं दी जा रही। एसआईआर सुनवाई को लेकर बढ़ते विवाद के बीच तृणमूल  के इस कदम से राज्य की राजनीति और चुनावी माहौल और गरमाने के संकेत मिल रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एसआईआर सुनवाई केंद्र के पास तृणमूल का सहायता शिविर: अभिषेक 
वर्चुअल बैठक में अभिषेक ने यह भी बताया कि आम लोगों को परेशान किए जाने के विरोध में सोमवार को तृणमूल का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य निर्वाचन आयोग के दफ्तर जाएगा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News