Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

धर्मतला के वाई चैनल पर तृणमूल का धरना, ममता सहित सभी बड़े नेता मौजूद

बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी वहां एकत्र हुए तथा ‘जय बांग्ला’ के नारे लगाए

02 Jun 2026

धर्मतला के वाई चैनल पर तृणमूल का धरना, ममता सहित सभी बड़े नेता मौजूद

कोलकाता। मतदान के बाद कथित राजनीतिक हिंसा के विरोध में तृणमूल कांग्रेस की ओर से मंगलवार को धर्मतला स्थित वाई चैनल पर धरना कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। धरनास्थल पर पार्टी सुप्रीमों ममता बनर्जी सहित पार्टी के लगभग सभी बड़े नेता मौजूद हैं। पुलिस ने दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक कार्यक्रम की अनुमति दी है। इसके मद्देनजर इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। महिला पुलिसकर्मियों की भी उल्लेखनीय मौजूदगी देखी जा रही है।
तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने रानी रासमणि एवेन्यू में धरना देने का आह्वान किया था। हालांकि वहां पहले से निर्धारित कार्यक्रमों का हवाला देते हुए पुलिस ने अनुमति नहीं दी। सोमवार को पुलिस ने सुझाव दिया कि यदि तृणमूल चाहे तो वाई चैनल में कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकती है। इसके बाद वाई चैनल में धरना आयोजित करने की अनुमति दी गई।
अनुमति प्रक्रिया को लेकर तृणमूल नेताओं ने सवाल उठाए थे। पार्टी विधायक कुणाल घोष ने पूछा था कि पहले से प्रस्तावित कार्यक्रम के बावजूद नए सिरे से आवेदन की आवश्यकता क्यों पड़ी। वहीं, सांसद कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि देर रात ईमेल भेजकर अनुमति की नई शर्तें बताई गईं, जो विपक्षी आवाज को दबाने का प्रयास है।
मंगलवार दोपहर से ही तृणमूल के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता वाई चैनल पहुंचने लगे। पूर्व मंत्री शोभनदेव चटर्जी, नयना बनर्जी, चंद्रिमा भट्टाचार्य समेत कई नेता कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। वरिष्ठ नेता अशोक देव भी धरना स्थल पर पहुंचे। बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी वहां एकत्र हुए तथा ‘जय बांग्ला’ के नारे लगाए।
तृणमूल का आरोप है कि नई भाजपा सरकार राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से उनके कार्यक्रमों में बाधा डाल रही है। दूसरी ओर राजनीतिक पर्यवेक्षक इस घटनाक्रम की तुलना उस दौर से कर रहे हैं जब राज्य में तृणमूल सरकार के समय भाजपा को कई कार्यक्रमों के लिए पुलिस अनुमति प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था और तत्कालीन विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को कई बार अदालत की शरण लेनी पड़ती थी।
ममता बनर्जी के इस धरना कार्यक्रम को विधानसभा चुनाव के बाद उनके पहले बड़े राजनीतिक आंदोलन के रूप में देखा जा रहा है, जिस पर राज्य की राजनीतिक निगाहें टिकी हुई हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


धर्मतला के वाई चैनल पर तृणमूल का धरना
बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक भी वहां एकत्र हुए तथा ‘जय बांग्ला’ के नारे लगाए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News