Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

बंगाल में एसआईआर रोकने की कोशिश कर रही तृणमूल : दिलीप घोष

चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार तय समयसीमा के भीतर विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी

11 Feb 2026

बंगाल में एसआईआर रोकने की कोशिश कर रही तृणमूल : दिलीप घोष

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को रोकने के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) हरसंभव प्रयास कर रही है।
बुधवार सुबह न्यूटाउन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल एसआईआर प्रक्रिया को आगे बढ़ने से रोकना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “एसआईआर को आगे बढ़ाने वाले सभी लोग सरकारी कर्मचारी हैं। यदि उन्हें सहयोग नहीं मिलेगा तो प्रक्रिया कैसे पूरी होगी? दूसरी ओर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद को बचाने के लिए अदालत का रुख कर रही हैं।”
घोष ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस नहीं चाहती कि मतदाता सूची का पारदर्शी और निष्पक्ष पुनरीक्षण हो।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया के तहत अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी को प्रकाशित की जाएगी। मंगलवार को चुनाव आयोग ने संशोधित कार्यक्रम जारी कर इसकी जानकारी दी।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन में बैठक के बाद नई अधिसूचना जारी की। चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार तय समयसीमा के भीतर विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एसआईआर रोकने की कोशिश कर रही तृणमूल : दिलीप घोष
चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार तय समयसीमा के भीतर विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News