Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

जीतेगी तृणमूल ही, भाजपा आएगी तो मछली खाना बंद कर देगी : ममता बनर्जी

न्होंने डेबरा क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों में हुए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया और तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी राजीव बनर्जी के समर्थन में मतदान की अपील की

30 Mar 2026

जीतेगी तृणमूल ही, भाजपा आएगी तो मछली खाना बंद कर देगी : ममता बनर्जी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को पश्चिम मिदनापुर जिले के डेबरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के बाद पश्चिम बंगाल में जीत हासिल कर सभी को साथ लेकर देश की जनता के समर्थन से दिल्ली की सत्ता पर भी कब्जा करना होगा।
ममता बनर्जी ने भाजपा पर धर्म की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग धर्म के नाम पर प्रचार करते हैं, लेकिन वास्तव में किसी धर्म का सम्मान नहीं करते। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी धर्म को सम्मान देती है और मानवता को प्राथमिकता देती है, जबकि भाजपा धर्म को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करती है। ममता ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार में आएगी तो मछली खाना बंद कर देगी।
महिलाओं के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री ने भाजपा को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा महिलाओं के प्रति संवेदनशील नहीं हैं और मतदाता सूची संशोधन के दौरान सबसे अधिक नाम महिलाओं के हटाए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शादी के बाद महिलाओं के उपनाम बदलने के कारण भी कई तरह की प्रशासनिक भ्रम की स्थिति पैदा हुई।
अपने भाषण में ममता बनर्जी ने पश्चिम मिदनापुर की ऐतिहासिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह ईश्वरचंद्र विद्यासागर की भूमि है, जिनकी वजह से शिक्षा का प्रसार हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले एक रैली के दौरान विद्यासागर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया था। भाजपा बंगाल के महान व्यक्तित्वों जैसे मातंगिनी हाजरा, बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय, राजा राममोहन राय और खुदीराम बोस का सम्मान नहीं करती, जबकि उनकी पार्टी इन सभी स्वतंत्रता सेनानियों और समाज सुधारकों का सम्मान करती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी सभी समुदायों और वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि आदिवासी, हिंदू और मुस्लिम, सभी उम्मीदवारों के लिए समान रूप से संघर्ष करना होगा, क्योंकि सरकार सभी को साथ लेकर ही बनाई जाती है।
किसानों, विशेषकर आलू उत्पादकों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार ने मुफ्त फसल बीमा योजना लागू की है, जिस पर हजारों करोड़ रुपये खर्च होते हैं, लेकिन किसानों को इसके लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ता।
उन्होंने डेबरा क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों में हुए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया और तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी राजीव बनर्जी के समर्थन में मतदान की अपील की।
उल्लेखनीय है कि, ममता बनर्जी ने सोमवार को तीन विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभाएं कीं। पहली सभा बेलदा में नारायणगढ़ की प्रत्याशी प्रतिभा माइती के समर्थन में हुई। इसके बाद पांशकुड़ा में उम्मीदवार सिराज खान के लिए प्रचार किया और अंत में डेबरा में जनसभा को संबोधित किया।
डेबरा के बालिचक भजहारी इंस्टीट्यूशन मैदान में आयोजित इस सभा को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जीतेगी तृणमूल ही, भाजपा आएगी तो मछली खाना बंद कर देगी : ममता
न्होंने डेबरा क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों में हुए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया और तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी राजीव बनर्जी के समर्थन में मतदान की अपील की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News