Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

 कालीगंज उपचुनाव में तृणमूल की जीत, ममता बनर्जी ने मतदाताओं का जताया आभार

तृणमूल कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

23 Jun 2025

 कालीगंज उपचुनाव में तृणमूल की जीत, ममता बनर्जी ने मतदाताओं का जताया आभार

कोलकाता। कालीगंज विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार अलीफा अहमद ने जीत दर्ज की है। अपने दिवंगत पिता और पूर्व विधायक नसीरुद्दीन अहमद से भी बड़ी बढ़त हासिल करते हुए अलीफा ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आशीष घोष को 50 हजार से अधिक वोटों से हराया। इस नतीजे से उत्साहित पार्टी की प्रमुख एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे 'मां, माटी और मानुष' की जीत बताते हुए मतदाताओं का आभार जताया।
कालीगंज उपचुनाव में मतगणना की शुरुआत से ही अलीफा अहमद ने लगातार बढ़त बनाए रखी। 18वें राउंड तक आते-आते यह साफ हो गया कि वह 2021 में अपने पिता नासिरुद्दीन अहमद द्वारा प्राप्त वोटों से भी ज्यादा वोट हासिल करने जा रही हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार अलीफा को कुल एक लाख दो हजार 759 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार आशीष घोष उनसे 50 हजार से अधिक वोटों से पीछे रह गए। भाजपा उम्मीदवार को 52710 वोट मिले। तीसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार काबिल उद्दीन शेख 28348 वोट प्राप्त हुए।
ममता बनर्जी ने जताया आभार
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि कालीगंज विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में सभी धर्मों, जातियों, समुदायों और सभी वर्गों के लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके हमें भारी आशीर्वाद दिया है। मैं विनम्रतापूर्वक उनका आभार व्यक्त करती हूं। उन्होंने आगे लिखा कि इस जीत के मुख्य आर्किटेक्ट्स मां-माटी-मानुष हैं। कालीगंज में मेरे सहयोगियों ने इसके लिए अथक परिश्रम किया है, मैं उन्हें भी अपनी हार्दिक बधाई देती हूं।
ममता ने यह जीत दिवंगत नसीरुद्दीन अहमद को समर्पित करते हुए कहा, “दिवंगत विधायक नसीरुद्दीन अहमद की स्मृति में मैं यह जीत बंगाल के लोगों - मां-माटी-मानुष को समर्पित करती हूं।”
तृणमूल कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
जैसे ही नतीजों की तस्वीर साफ हुई पूरे कालीगंज में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। जगह-जगह हरे अबीर उड़ाए गए और ढोल-नगाड़ों के साथ 'होली' जैसा माहौल बन गया। तृणमूल प्रवक्ता कुणाल घोष ने इस जीत पर कार्यकर्ताओं को शुभकामना दी। साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कालीगंज की जनता ने भाजपा को आईना दिखाया है। यहां सांप्रदायिक राजनीति नहीं चलेगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ममता बनर्जी ने मतदाताओं का जताया आभार
तृणमूल कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News