Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

बीरभूम में तृणमूल कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है

03 Jun 2026

बीरभूम में तृणमूल कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

बीरभूम। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा की घटना सामने आई है। बोलपुर थाना अंतर्गत बाहिरी पांचशोया ग्राम पंचायत के बाहिरी पूर्वपाड़ा गांव में एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप बदमाशों पर लगा है। मृतक की पहचान हाबल लोहार (48) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और सनसनी का माहौल है।
स्थानीय लोगों और परिजनों ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात हथियारों से लैस कुछ लोग हाबल लोहार के घर पहुंचे। परिवार का आरोप है कि हमलावर भाजपा समर्थक के रूप में जाने जाते हैं। लाठी, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से लैस हमलावरों ने हाबल लोहार पर अचानक हमला कर दिया और उनकी बेरहमी से पिटाई की।
परिजनों का दावा है कि हमलावरों की बर्बर मारपीट से हाबल लोहार गंभीर रूप से घायल होकर घटनास्थल पर ही खून से लथपथ होकर गिर पड़े। बाद में उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके। परिवार का आरोप है कि मारपीट के कारण ही उनकी मौत हुई।
घटना की सूचना मिलते ही बोलपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व का आरोप है कि राजनीतिक प्रतिशोध के तहत उनके सक्रिय कार्यकर्ता की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है। वहीं भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बीरभूम में तृणमूल कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News