Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

नामांकन के दिन नंदीग्राम में तृणमूल कार्यकर्ता की मौत

हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उन्होंने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है

02 Apr 2026

नामांकन के दिन नंदीग्राम में तृणमूल कार्यकर्ता की मौत

पूर्व मेदिनीपुर। जिले के नंदीग्राम में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान 51 वर्षीय फड़िंग दास के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह फड़िंग दास को उनके घर के पास अस्वस्थ अवस्था में पाया गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत नंदीग्राम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि बुधवार रात कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें धमकी दी थी कि वे पार्टी उम्मीदवार पवित्र कर के नामांकन कार्यक्रम में शामिल न हों। आरोप है कि गुरुवार को नामांकन में शामिल होने के लिए निकलने के दौरान उन पर हमला किया गया और पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उन्होंने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है। पूरे मामले की जांच जारी है।घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नामांकन के दिन नंदीग्राम में तृणमूल कार्यकर्ता की मौत
हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उन्होंने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News