Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

तृणमूल ने हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र, न्यायिक जांच में अस्वीकृति के कारण बताने की मांग

तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि इन कदमों से प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और मतदाताओं के लिए सुविधाजनक बनेगी

01 Apr 2026

तृणमूल ने हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र, न्यायिक जांच में अस्वीकृति के कारण बताने की मांग

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में जारी न्यायिक जांच प्रक्रिया के बीच तृणमूल कांग्रेस ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुजय पॉल को पत्र लिखकर मांग की है कि “तार्किक विसंगति” वाले मामलों में जिन आवेदनों को खारिज किया जाए, उनके अस्वीकृति के स्पष्ट कारण दर्ज किए जाएं।
तृणमूल की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि जिन लोगों के आवेदन खारिज किए जाएंगे, उनके नाम के साथ पूरक सूची में अस्वीकृति का आधार भी दर्ज होना चाहिए। इससे अपील करने वाले लोगों को यह समझने में सुविधा होगी कि उन्हें अपील न्यायाधिकरण में चुनौती देते समय किन बिंदुओं को स्पष्ट करना है।
तृणमूल कांग्रेस ने यह भी अनुरोध किया है कि ऑफलाइन अपील प्रक्रिया शुरू करने की अधिसूचना जल्द जारी की जाए, ताकि प्रभावित लोग समय पर अपील कर सकें।
इसके अलावा पार्टी ने सुझाव दिया है कि अपील केवल जिला मजिस्ट्रेट और उपमंडल अधिकारी के कार्यालयों में ही नहीं बल्कि प्रखंड विकास अधिकारी के कार्यालयों में भी स्वीकार की जाए। इससे अपील प्रक्रिया का विकेंद्रीकरण होगा और अधिक मतदाताओं को सुविधा मिलेगी।
पत्र में यह भी कहा गया है कि अपील करने वाले मतदाताओं को स्वयं या अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से अपनी बात रखने की अनुमति दी जानी चाहिए। साथ ही उन्हें न्यायाधिकरण के समक्ष व्यक्तिगत रूप से या आभासी माध्यम से सुनवाई का अवसर दिया जाए और सुनवाई की तिथि की जानकारी भी समय पर उपलब्ध कराई जाए।
तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि इन कदमों से प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और मतदाताओं के लिए सुविधाजनक बनेगी।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल ने हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखा पत्र
तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि इन कदमों से प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और मतदाताओं के लिए सुविधाजनक बनेगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News