Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' में दीपिका पादुकोण की जगह नजर आएंगी तृप्ति डिमरी

संदीप रेड्डी वांगा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर इस बारे में पोस्ट करके बताया है कि तृप्ति डिमरी 'स्पिरिट' में नजर आएंगी। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरी फिल्म की लीड एक्ट्रेस अब ऑफिशियल हो गई है।'

25 May 2025

प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' में दीपिका पादुकोण की जगह नजर आएंगी तृप्ति डिमरी

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'स्पिरिट' पिछले कुछ समय से चर्चा में है। पहले दर्शक इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और साउथ स्टार प्रभास की जोड़ी देखने वाले थे, लेकिन हाल ही में खबर आई कि दीपिका ने इस फिल्म से हाथ खींच लिए हैं। अब मेकर्स ने इस फिल्म के लिए नई एक्ट्रेस ढूंढ ली है। उन्होंने खुद एक पोस्ट शेयर कर इसकी घोषणा की। यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि तृप्ति डिमरी हैं, जो दीपिका की जगह लेंगी।

संदीप रेड्डी वांगा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर इस बारे में पोस्ट करके बताया है कि तृप्ति डिमरी 'स्पिरिट' में नजर आएंगी। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरी फिल्म की लीड एक्ट्रेस अब ऑफिशियल हो गई है।' प्रभास और तृप्ति की यह पहली फिल्म होगी, जिसमें दर्शकों को उनकी ऑनलाइन केमिस्ट्री देखने को मिलेगी।

इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा करेंगे। भूषण कुमार और प्रणय रेड्डी वांगा फिल्म के निर्माता हैं। तृप्ति इससे पहले संदीप रेड्डी वांगा और भूषण कुमा फिल्म 'एनिमल' में काम कर चुकी हैं। टी-सीरीज और भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा प्रस्तुत 'स्पिरिट' दुनिया भर में बड़े पैमाने पर मनोरंजन करने के लिए तैयार है। इस फिल्म में प्रभास एक सख्त पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह ड्रग माफियाओं से लड़ते नजर आएंगे और यह फिल्म 2026 में रिलीज होगी

दीपिका पादुकोण 'स्पिरिट' में प्रभास के साथ नजर आने वाली थीं, लेकिन बाद में खबर आई कि दीपिका ने केवल आठ घंटे की शिफ्ट और 40 करोड़ रुपये फीस मांगी थी, जिससे निर्माताओं के साथ मतभेद हो गया। ऐसे में निर्माताओं ने उन्हें 'अनप्रोफेशनल' कहा। दीपिका की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई और अब उनकी जगह तृप्ति को ले लिया गया है।

तृप्ति डिमरी ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। चत्या के साथ-साथ अभिनेता प्रभास ने भी उनकी पोस्ट पर टिप्पणी की है। प्रभास ने कमेंट में 'स्पिरिट' लिखा और आग और दिल वाला इमोजी बनाया। तृप्ति डिमरी के प्रशंसकों ने पोस्ट पर दिल और किस इमोजी के जरिए अपना समर्थन दिखाया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' में दीपिका पादुकोण की जगह नजर आएंग
संदीप रेड्डी वांगा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर इस बारे में पोस्ट करके बताया है कि तृप्ति डिमरी 'स्पिरिट' में नजर आएंगी। इसे शेयर करते हुए उन्होंने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News