Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

विश्वास टूटना नहीं चाहिए : अमित शाह 

नवनिर्वाचित विधायकों को गृहमंत्री की चेतावनी, कहा- बंगाल की जीत बलिदानों का प्रतिफल

08 May 2026

विश्वास टूटना नहीं चाहिए : अमित शाह 

कोलकाता। बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद नई सरकार के गठन की तैयारियों के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी नेतृत्व और नवनिर्वाचित विधायकों को जिम्मेदारी का कड़ा पाठ पढ़ाया है। न्यू टाउन स्थित विश्व बंगला कन्वेंशन सेंटर में शुभेंदु अधिकारी के नाम पर मुहर लगाने के बाद शाह ने स्पष्ट किया कि यह जनादेश केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि बंगाल की जनता का अटूट भरोसा है। उन्होंने नेताओं को सचेत करते हुए कहा कि जनता ने भय और हिंसा के बीच हमें चुना है, उनका यह विश्वास किसी भी कीमत पर टूटना नहीं चाहिए।
अपने संबोधन में अमित शाह ने शुभेंदु अधिकारी की भवानीपुर सीट से जीत को विशेष रेखांकित किया। उन्होंने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि नंदीग्राम की जीत पर लोग कहते थे कि वह शुभेंदु का अपना इलाका था, लेकिन इस बार शुभेंदु ने दीदी को उन्हीं के सबसे मजबूत गढ़ (भवानीपुर) में पटखनी दी है। उन्होंने इसे बंगाल की राजनीति का सबसे बड़ा उलटफेर करार देते हुए वहां की जनता का आभार जताया। 
भाजपा की विकास यात्रा का जिक्र करते हुए शाह ने बताया कि पार्टी ने 2016 में मात्र 3 सीटों से सफर शुरू किया था, जो 2021 में 77 और अब 2026 में 207 सीटों के प्रचंड बहुमत तक पहुँचा है। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि यह जीत उन 321 भाजपा कार्यकर्ताओं के बलिदान का परिणाम है, जिन्होंने बंगाल में लोकतंत्र की बहाली के लिए अपनी जान गंवाई। उन्होंने 93 प्रतिशत मतदान को लोकतंत्र की जीत बताते हुए निष्पक्ष चुनाव के लिए चुनाव आयोग की सराहना की।
शाह ने इस चुनाव को 'आम आदमी की जीत' बताया। उन्होंने विशेष रूप से पानिहाटी से विजयी आरजी कर पीडि़ता की माँ, आउशग्राम से घरेलू सहायिका कलिता माझी और हिंगलगंज से रेखा पात्र की जीत का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ये जीत दर्शाती है कि बंगाल की जनता ने भ्रष्टाचार और अत्याचार के विरुद्ध अपना फैसला सुना दिया है। 
भावी सरकार के लक्ष्यों को साझा करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि अब गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा का संकल्प पूरा हुआ है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि पर भाजपा का झंडा फहराना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने घोषणा की कि नई सरकार का प्राथमिक एजेंडा बंगाल को घुसपैठ मुक्त बनाना, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उद्योग, साहित्य व संस्कृति के क्षेत्र में बंगाल को पुन: देश का नेतृत्व करने वाला राज्य बनाना होगा। 
कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए शाह ने कहा कि हार से बौखलाया विपक्ष अब चुनाव प्रक्रिया और लोकतंत्र को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है, जो उनकी हताशा का परिचायक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा का लक्ष्य केवल सरकार चलाना नहीं, बल्कि 'सोनार बांग्ला' के सपने को हकीकत में बदलना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विश्वास टूटना नहीं चाहिए : अमित शाह 
नवनिर्वाचित विधायकों को गृहमंत्री की चेतावनी, कहा- बंगाल की जीत बलिदानों का प्रतिफल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News