Please wait
पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी, मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक Sudhir wins historic ‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री बोले ‘मुझे देश की युवा शक्ति पर बहुत गर्व है’ Sudhir wins historic पीओके भारत का अभिन्न अंग, पाकिस्तान से वार्ता हुई तो सिर्फ यही मुद्दा उठाया जाएगाः राजनाथ सिंह Sudhir wins historic पुरुलिया : रंगदारी वसूलने के आरोप में तृणमूल छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार Sudhir wins historic पत्रकार हमला प्रकरण में मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, गुंडा दमन कानून से कार्रवाई Sudhir wins historic एक करोड़ मुआवजा, केस वापस होंगे; प्रधान के इस्तीफे के साथ ही CJP का आंदोलन खत्म Sudhir wins historic छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा Sudhir wins historic हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic

खराब फॉर्म के बावजूद निकोलस पूरन पर भरोसा सही: जस्टिन लैंगर

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में पूरन सुपर ओवर में सुनील नरेन का सामना करने उतरे, लेकिन पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

27 Apr 2026

खराब फॉर्म के बावजूद निकोलस पूरन पर भरोसा सही: जस्टिन लैंगर

लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगातार पांचवीं हार के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने सुपर ओवर में निकोलस पूरन को भेजने के फैसले का बचाव किया है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में पूरन सुपर ओवर में सुनील नरेन का सामना करने उतरे, लेकिन पहली ही गेंद पर आउट हो गए।

मैच के बाद लैंगर ने कहा, “हमें पता था कि गेंदबाजी सुनील नरेन करेंगे। पूरन ने दुनिया में सबसे ज्यादा बार उनका सामना किया है, इसलिए हमें लगा कि वही सबसे बेहतर विकल्प हैं। भले ही वह इस समय फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन बड़े खिलाड़ियों पर भरोसा करना पड़ता है।”

उन्होंने यह भी माना कि पूरन आत्मविश्वास की कमी से जूझ रहे हैं।

उन्होंने कहा, “वह लगातार मेहनत कर रहे हैं। यह दिखाता है कि बड़े खिलाड़ी भी इंसान होते हैं। आत्मविश्वास प्रदर्शन से ही आता है।”

लैंगर ने हार के लिए पिच को सही तरीके से न समझ पाने को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि काली मिट्टी की पिच धीमी थी और उस पर गेंद ज्यादा घूम रही थी, लेकिन टीम खुद को उसके अनुसार ढाल नहीं पाई।

तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट झटके। लैंगर ने उनकी जमकर तारीफ की और कहा कि वह जल्द ही भारत के लिए खेल सकते हैं।

साथ ही मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव के प्रदर्शन की भी सराहना की गई, लेकिन आखिरी दो ओवरों में ज्यादा रन देना टीम को भारी पड़ गया।

लगातार हार के कारण लखनऊ की टीम दबाव में है। टीम प्रबंधन का मानना है कि परिस्थितियों के अनुसार बेहतर तालमेल बैठाकर ही जीत की राह पर वापसी संभव है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


खराब फॉर्म के बावजूद निकोलस पूरन पर भरोसा सही: जस्टिन लैंगर
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में पूरन सुपर ओवर में सुनील नरेन का सामना करने उतरे, लेकिन पहली ही गेंद पर आउट हो गए।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News