Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

अमृतसर में थाने पर ग्रेनेड हमला करने वाले दो आराेपित गिरफ्तार

डीजीपी गाैरव यादव ने बताया कि आरोपिताें ने 17 दिसंबर को इस्लामाबाद थाने पर ग्रेनेड हमला किया था। उन्हाेंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपित गुरजीत सिंह (निवासी डांडे, अमृतसर ग्रामीण) और बलजीत सिंह (निवासी छप्पा, तरनतारन) को गिरफ्तार किया है।

28 Dec 2024

अमृतसर में थाने पर ग्रेनेड हमला करने वाले दो आराेपित गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने अमृतसर जिले में थाने पर ग्रेनेड हमला करने वाले दाे आरोपिताें काे हथियार व ग्रेनेड समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शनिवार को बताया कि पुलिस स्टेशन इस्लामाबाद पर हैंड ग्रेनेड फेंकने वाले दो आरोपिताें को गिरफ्तार गया किया है। इस नार्को-टेरर मॉड्यूल को विदेश में बैठे ऑपरेटर चला रहे थे।

डीजीपी गाैरव यादव ने बताया कि आरोपिताें ने 17 दिसंबर को इस्लामाबाद थाने पर ग्रेनेड हमला किया था। उन्हाेंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपित गुरजीत सिंह (निवासी डांडे, अमृतसर ग्रामीण) और बलजीत सिंह (निवासी छप्पा, तरनतारन) को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी न केवल इस हमले में शामिल थे बल्कि ड्रग्स और हथियारों की तस्करी के जरिए देश में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे थे। जांच में पुलिस ने इन आरोपिताें के पास से 1.4 किलो हेरोइन, एक हैंड ग्रेनेड और दाे पिस्तौल बरामद की हैं। इस बरामदगी से साफ होता है कि संगठित तरीके से भारत में नशा और हिंसा फैलाने की कोशिश की जा रही है।

जांच में यह भी पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे संचालकों के निर्देश पर काम कर रहे थे। बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी हैप्पी पासियां, साथी जीवन फौजी और गोपी नवांशहरिया पहले ही इस हमले की जिम्मेदारी ले चुके हैं।

पुलिस के अनुसार इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य लोगों को पकड़ने के लिए जांच तेज कर दी गई है। अभी तक इन दो आरोपिताें को मिला कर पुलिस हैप्पी पासियां के 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि तीन आरोपित यूपी में बीते दिनाें एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। मारे गए आरोपित गुरदासपुर में ब्लास्ट कर भागे थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अमृतसर में थाने पर ग्रेनेड हमला करने वाले दो आराेपित गिरफ्ता
डीजीपी गाैरव यादव ने बताया कि आरोपिताें ने 17 दिसंबर को इस्लामाबाद थाने पर ग्रेनेड हमला किया था। उन्हाेंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपित गुरजीत सिंह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News