Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic

तृणमूल कार्यकर्ता पर फायरिंग में दो गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपित की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है

26 Mar 2026

तृणमूल कार्यकर्ता पर फायरिंग में दो गिरफ्तार

दक्षिण दिनाजपुर। जिले के गंगारामपुर में तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता पर गोलीबारी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था। इस मामले में मुख्य आरोपित अभी भी फरार है, जबकि पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गंगारामपुर शहर तृणमूल के एससी/ओबीसी सेल के अध्यक्ष बाबू चौधरी इस मामले के मुख्य आरोपित है, जो अभी तक पकड़ से बाहर है। हालांकि, घटना में संलिप्तता के आरोप में मनोज प्रसाद जायसवाल और विश्वजीत कुंडू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गुरुवार को एक पत्रकार सम्मेलन में गंगारामपुर महकमा पुलिस अधिकारी शुभतोष सरकार ने बताया कि बाबू चौधरी और घायल तृणमूल कार्यकर्ता शिवा चौधरी के बीच व्यावसायिक दुश्मनी थी। इसी रंजिश के चलते मंगलवार देर रात गंगारामपुर थाना क्षेत्र के पास शिवा चौधरी को निशाना बनाकर गोली चलाई गई। घटना के बाद घायल शिवा चौधरी के परिवार की ओर से थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। उसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपित की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल कार्यकर्ता पर फायरिंग में दो गिरफ्तार
फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपित की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News