Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में दो गिरफ्तार

जिले के दिनहाटा क्षेत्र से दो ऑनलाइन कंटेंट क्रिएटर्स को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

14 May 2026

मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में दो गिरफ्तार

कूचबिहार। जिले के दिनहाटा क्षेत्र से दो ऑनलाइन कंटेंट क्रिएटर्स को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपितों को बुधवार को उस वायरल वीडियो को लेकर मिली शिकायतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था।

दिनहाटा थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, जिसके बाद दोनों को दिनहाटा इलाके से हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित सोशल मीडिया पर सक्रिय कंटेंट क्रिएटर्स है और उन्होंने अपने प्लेटफॉर्म पर यह विवादित वीडियो पोस्ट किया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत और शुरुआती जांच के आधार पर दोनों को पहले हिरासत में लिया गया और बाद में गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच जारी है।

इस बीच, पश्चिम बंगाल पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा है कि कोई भी व्यक्ति किसी के खिलाफ अपमानजनक भाषा वाले कंटेंट को अपलोड या प्रसारित नहीं कर सकता, और न ही ऐसा कोई सामग्री साझा कर सकता है जिससे धार्मिक या सामाजिक भावनाएं आहत हों। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में दो गिर
जिले के दिनहाटा क्षेत्र से दो ऑनलाइन कंटेंट क्रिएटर्स को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News