Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

अहमदाबाद के नारोल स्थित कपड़ा फैक्टरी में गैस रिसाव से दो की मौत, छह गंभीर

गुजरात के अहमदाबाद जिले के नारोल स्थित एक कपड़ा फैक्टरी में गैस रिसाव से दो लोगों की मौत हो गयी है।

27 Oct 2024

अहमदाबाद के नारोल स्थित कपड़ा फैक्टरी में गैस रिसाव से दो की मौत, छह गंभीर

गुजरात के अहमदाबाद जिले के नारोल स्थित एक कपड़ा फैक्टरी में गैस रिसाव से दो लोगों की मौत हो गयी है।इस घटना में गंभीर रूप से जख्मी 6 लोगों को मणिनगर के एलजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

अहमदाबाद अग्निशमन विभाग के अनुसार नारोल के देवी सिंथेटिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में केमिकल रिएक्शन के बाद गैस रिसाव की घटना में 8 कर्मचारी बेहोश हो गए। साथी कर्मचारियों ने 108 आपाताकालीन एम्बुलेंस को फोन किया जिसके बाद सभी को मणिनगर के एलजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां लवकुश (32) और कमल यादव (25) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अन्य छह में से चार लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें जीवन रक्षक उपकरण पर रख गया है। पुलिस के मुताबिक घटना में जख्मी हुए लोगों में मफुज अंसारी (42), महेन्द्र (50), इशाद खान (25), मंगल सिंह (56), अशोक भाई (56), मालजीभाई (59) शामिल हैं।

नारोल क्षेत्र के मटन गली स्थित कंपनी में रविवार सुबह 11 बजे के करीब कंपनी में सल्फ्यूरिक एसिड का टैंकर खाली किया जा रहा था। इस दौरान ब्लीचिंग पाउडर का कॉस्टिक सोडा के साथ रिएक्शन होने पर गैस रिसाव शुरू हो गया। इसका कंपनी में काम कर रहे लोगों पर असर हुआ। देखते ही देखते 8 लोग बेहोश हो गए।

अन्य कर्मचारियों ने तत्काल एम्बुलेंस और अग्निशमन विभाग को सूचित किया। अग्निशमन विभाग की टीम इमरजेंसी वैन के साथ मौके पर पहुंची। गुजरात पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड, फैक्टरी इंस्पेक्टर और पुलिस का काफिला भी घटनास्थल पर पहुंचा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अहमदाबाद के कपड़ा फैक्टरी में गैस रिसाव से दो की मौत
गुजरात के अहमदाबाद जिले के नारोल स्थित एक कपड़ा फैक्टरी में गैस रिसाव से दो लोगों की मौत हो गयी है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News