Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सहारनपुर : फैक्ट्री में आग लगने से मालिक समेत पांच झुलसे, दो की मौत

सहारनपुर : फैक्ट्री में आग लगने से मालिक समेत पांच झुलसे, दो की मौत

27 Oct 2025

सहारनपुर : फैक्ट्री में आग लगने से मालिक समेत पांच झुलसे, दो की मौत

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के शेखपुरा कदीम गांव में टायरों से तेल निकालने वाली फैक्ट्री में रविवार शाम को बॉयलर फटने से आग लग गई। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्राथमिक पड़ताल और पूछताछ में पता चला है कि बॉयलर के पाइप के बीच दो मजदूर बेल्डिंग कर रहे थे। अचानक बॉयलर फट गया और आग लग गई। इसके बाद गैस रिसाव होने लगा। अंदाजा लगाया जा रहा है कि घायल मजदूर बाहर नहीं आ पाए और दम घुटने से दोनों की मौत हो गई। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम के पास पिछले सप्ताह ही टायरों से तेल निकालने वाली एक फैक्ट्री बी एंड एन पाइरोलाइसिस इंडस्ट्रीज का उद्घाटन हुआ था। फैक्ट्री के मालिक का नाम बृजेश प्रजापति है। घायल मजदूरों को देवबंद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना में मारा गया 27 वर्षीय शोएब कलियर का रहने वाला था जबकि 50 वर्षीय कल्लू मुजफ्फरनगर से आकर इस फैक्ट्री में काम कर रहा था। इनके अलावा फैक्ट्री मालिक बृजेश प्रजापति समेत मजदूर सुहैल, विशाल और जितेंद्र भी घायल हुए हैं।

एस पी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि दुर्घटना कैसे हुई अभी पता नहीं चल सका है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। एक टीम का गठन किया गया है जो यह पता लगाएगी कि आखिर दुर्घटना कैसे हुई। फिलहाल सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

देर रात को मृतकों के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे। परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सहारनपुर : फैक्ट्री में आग लगने से मालिक समेत पांच झुलसे
सहारनपुर : फैक्ट्री में आग लगने से मालिक समेत पांच झुलसे, दो की मौत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News