Please wait
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आई टाटा सुमो, 13 लोगों की मौत, दो घायल Sudhir wins historic सरकार के साथ वार्ता के बाद सीजेपी बोली- प्रधान के इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं Sudhir wins historic सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हंगामे के मामले में कानून के दो छात्र गिरफ्तार

देश के उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) में सुनवाई के दौरान हंगामा करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के दो कानून छात्रों को गिरफ्तार किया है।

15 Jul 2026

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हंगामे के मामले में कानून के दो छात्र गिरफ्तार

नई दिल्ली। देश के उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) में सुनवाई के दौरान हंगामा करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के दो कानून छात्रों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सुनवाई के दौरान एक छात्र ने अदालत की कार्यवाही बाधित करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया, कागजात और पर्चे फेंके तथा रोकने पर सुरक्षा कर्मी के साथ धक्का-मुक्की की।

नई दिल्ली जिले के तिलक मार्ग थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड मिलने के बाद अब पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, घटना 10 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर-13 में हुई। यहां एसएलपी संख्या 31367/2026 पर सुनवाई चल रही थी। इस मामले में प्रबल प्रताप सिंह (24) स्वयं याचिकाकर्ता के रूप में अदालत में पेश हुआ । वह लखनऊ विश्वविद्यालय में एलएलबी तृतीय वर्ष का छात्र है। उसके साथ चंदर भान (23) भी मौजूद था, जो उसी विश्वविद्यालय में एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र है। दोनों क्रमशः इटावा और रायबरेली के निवासी हैं।

जांच में सामने आया है कि सुनवाई के दौरान प्रबल प्रताप सिंह ने अचानक अदालत में अभद्र एवं असंसदीय भाषा का प्रयोग शुरू कर दिया। इसके बाद उसने कोर्ट रूम के भीतर कागजात और पर्चे फेंक दिए, जिससे कुछ देर के लिए कार्यवाही प्रभावित हुई। अदालत की व्यवस्था बनाए रखने के लिए जब सुप्रीम कोर्ट का सुरक्षा स्टाफ आगे बढ़ा तो आरोपित ने कथित तौर पर एक सुरक्षा कर्मी के साथ धक्का-मुक्की की। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों की शिकायत पर तिलक मार्ग थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद दोनों आरोपितों का आईएचबीएएस में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में दोनों के लिए किसी तत्काल मानसिक उपचार की आवश्यकता नहीं पाई गई।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान हंगामे के मामले में कानून
देश के उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) में सुनवाई के दौरान हंगामा करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के दो कानून छात्रों को गिरफ्तार किया है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News