Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

लातेहार में पांच लाख रुपये के इनामी सहित दो उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण

ब्रजेश यादव गुमला जिले का रहने वाला है। इस पर पांच लाख रूपये का इनाम भी घोषित था, जबकि अवधेश लातेहार के हेरहंज का रहने वाला है। पलामू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेंद्र कुमार सिन्हा और लातेहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने दोनों उग्रवादियों को माला पहनाकर समाज के मुख्य धारा में स्वागत किया।

12 Nov 2025

लातेहार में पांच लाख रुपये के इनामी सहित दो उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण

लातेहार। झारखंड के लातेहार में उग्रवादी संगठन जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो उग्रवादियों ने बुधवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वाले नक्सलियों में ब्रजेश यादव और अवधेश लोहरा शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में दोनों उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया।

ब्रजेश यादव गुमला जिले का रहने वाला है। इस पर पांच लाख रूपये का इनाम भी घोषित था, जबकि अवधेश लातेहार के हेरहंज का रहने वाला है। पलामू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शैलेंद्र कुमार सिन्हा और लातेहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुमार गौरव ने दोनों उग्रवादियों को माला पहनाकर समाज के मुख्य धारा में स्वागत किया।

आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि झारखंड सरकार की नई दिशा नीति का लाभ उठाकर नक्सली अपना जीवन सुधार सकते हैं। वर्ष 2025 में अब तक लातेहार जिले में 21 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है, यह किसी भी जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने क्षेत्र में सक्रिय अन्य उग्रवादियों-नक्सलवादियों को भी आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित किया।

लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि लातेहार जिले में नक्सलियों और उग्रवादियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अब जिले में केवल चार से पांच नक्सली ही बचे हैं। बाकी नक्सलियों के पास मार्च 2026 तक का समय है। मार्च 2026 तक लातेहार जिला पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि नक्सली या तो आत्मसमर्पण करेंगे या मारे जाएंगे।

इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) के कमांडेंट राजेश सिंह, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कमांडेंट याद राम बुनकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


लातेहार में पांच लाख रुपये के इनामी सहित दो उग्रवादियों ने क
ब्रजेश यादव गुमला जिले का रहने वाला है। इस पर पांच लाख रूपये का इनाम भी घोषित था, जबकि अवधेश लातेहार के हेरहंज का रहने वाला है। पलामू रेंज के पुलिस महानिरीक्षक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News