Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

इंदौर में फिर मिले कोरोना के दो मरीज, बुजुर्ग महिला की मौत, युवक का इलाज जारी

कोरोना वायरस की रोकथाम की पूरी गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है।

22 Apr 2025

इंदौर में फिर मिले कोरोना के दो मरीज, बुजुर्ग महिला की मौत, युवक का इलाज जारी

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक बार फिर कोरोना के दो मरीज मिले हैं। इनमें एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं। दोनों को शहर के अरबिंदो अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां सोमवार को महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं संक्रमित युवक का इलाज जारी है। महिला की उम्र 74 साल थी, जो किडनी की बीमारी से पीड़ित थी। जबकि युवक लंबे समय से सर्दी-खांसी से पीड़ित था। युवक ने पहले दूसरे अस्पताल में दिखाया, लेकिन फर्क नहीं पड़ने पर वह अरबिंदो अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी कई प्रकार की जांचें हुईं, जिसमें कोविड की पुष्टि हुई है। युवक को अस्पताल के अलग वार्ड में रखा गया है। उसकी हालत ठीक बताई गई है। कोरोना वायरस की रोकथाम की पूरी गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है।

अरबिंदो अस्पताल के निदेशक डॉ. विनोद भंडारी ने मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ मरीज ऐसे होते हैं, जिनकी सर्दी-खांसी जल्द ठीक नहीं होती है। ऐसे में उनकी एक विशेष फ्लू पैनल जांच होती है, जिसमें कई प्रकार की जांचें होती हैं। इसी में कोविड की भी जांच होती है। इसमें युवक कोविड पॉजिटिव पाया गया। उसे अलग वार्ड में आइसोलेट किया गया है। उसकी हालत अब ठीक है। अभी उसकी हालत ठीक है।

उन्होंने बताया कि 74 वर्षीय महिला इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र की रहने वाली थी। उसे किडनी की बीमारी के कारण भर्ती किया गया था। उसे सीवियर सेप्टिक था। वह कोमार्बिट पेसेंट थी। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसकी भी फ्लू पैनल जांच की गई। इसमें वह भी कोविड पॉजिटिव पाई गई। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉ. भंडारी ने स्पष्ट किया कि उसे कोविड था लेकिन मौत का कारण किडनी सहित अन्य बीमारियां थीं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


इंदौर में फिर मिले कोरोना के दो मरीज, बुजुर्ग महिला की मौत,
कोरोना वायरस की रोकथाम की पूरी गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News