Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

छत्तीसगढ़ के कांकेर में दो नक्सलियों ने एके-47 के साथ किया आत्मसमर्पण

कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने मंगलवार काे बताया कि कांकेर-दंतेवाड़ा क्षेत्र के जंगलों में अभी भी लगभग 15 नक्सली सक्रिय बताए जा रहे हैं, जिनमें दो प्रमुख कैडर चंदर और रूपी सुरक्षाबलाें के सर्च ऑपरेशन के केंद्र में हैं। पुलिस का मानना है कि आने वाले घंटों में बाकी बचे नक्सली मुख्यधारा में लौट सकते हैं।

31 Mar 2026

छत्तीसगढ़ के कांकेर में दो नक्सलियों ने एके-47 के साथ किया आत्मसमर्पण

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आज मंगलवार 31 मार्च की तय समय सीमा पर दो नक्सलियों पीपीसीएम शंकर और पीएम हिड़मा डोडी ने पुलिस के समक्ष एके-47 के साथ आत्मसमर्पण किया है। दोनों आत्मसमर्पित नक्सलियाें पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था, इसकी पुष्टि कांकेर एसपी ने की।

कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने मंगलवार काे बताया कि कांकेर-दंतेवाड़ा क्षेत्र के जंगलों में अभी भी लगभग 15 नक्सली सक्रिय बताए जा रहे हैं, जिनमें दो प्रमुख कैडर चंदर और रूपी सुरक्षाबलाें के सर्च ऑपरेशन के केंद्र में हैं। पुलिस का मानना है कि आने वाले घंटों में बाकी बचे नक्सली मुख्यधारा में लौट सकते हैं।

राखेचा ने बताया कि विगत 5 दिनों में 9 नक्सली कैडरों ने हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में 31 मार्च को 2 और नक्सली कैडरों ने भी हिंसा का मार्ग त्यागकर मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है। इन नक्सली कैडरों द्वारा एक एके 47 के साथ आत्मसमर्पण किया गया है। पुनर्वास के लिए आगे आए माओवादी कैडरों से प्राप्त जानकारी के आधार पर इलाके में सक्रिय अन्य माओवादी कैडरों से संपर्क स्थापित कर उन्हें भी मुख्यधारा में शामिल कराने के प्रयास जारी हैं।

बस्तर आईजी सुन्दरराज पट्टलिंगम ने पिछले तीन दिनाें में 25 मार्च से आज 31 मार्च तक कुल 11 माओवादी कैडर के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने कहा 'माओवादी कैडरों के पास आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास का विकल्प चुनने के लिए अब केवल कुछ ही घंटे बचे हैं। वे इस अवसर का विवेकपूर्ण उपयोग कर शांतिपूर्ण और सम्मानजनक जीवन अपनाएं। पुनर्वास प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्हें समाज में पुनः एकीकृत किया जाएगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


छत्तीसगढ़ के कांकेर में दो नक्सलियों ने एके-47 के साथ किया आ
कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने मंगलवार काे बताया कि कांकेर-दंतेवाड़ा क्षेत्र के जंगलों में अभी भी लगभग 15 नक्सली सक्रिय बताए जा रहे हैं, जिनमें दो प्रमुख कैडर चंदर





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News