Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित टिप्पणी पर सिविक वॉलंटियर से बदसलूकी, दो लोग गिरफ्तार

सिविक वॉलंटियर श्रीधर के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है

14 Jun 2025

मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित टिप्पणी पर सिविक वॉलंटियर से बदसलूकी, दो लोग गिरफ्तार

हावड़ा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कथित रूप से अपशब्द कहने के आरोप में एक सिविक वॉलंटियर के साथ की गई सार्वजनिक बदसलूकी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला राजनीतिक रूप से भी गरमा गया है।
यह घटना हावड़ा के उदयनारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के पेंड़ो थानांतर्गत बसंतपुर इलाके में बीते बुधवार को घटी थी। शुक्रवार रात से लेकर शनिवार सुबह तक छापेमारी कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वायरल वीडियो में सिविक वॉलंटियर श्रीधर चक्रवर्ती को रस्सी से बांधकर कान पकड़कर उठक-बैठक कराते और थप्पड़ मारते हुए कुछ लोगों को देखा जा सकता है। वीडियो में लोगों को यह कहते हुए सुना गया कि उसने ‘दीदी’ यानी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के खिलाफ गालियां क्यों दीं। यह भी आरोप है कि सिविक वॉलिंटियर ने चोरी भी की थी।
वीडियो सामने आने के बाद हावड़ा ग्रामीण जिला पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक सुबिमल पाल ने पुष्टि करते हुए कहा कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और सिविक वॉलंटियर को अपमानित करने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
इस बीच, पीड़ित सिविक वॉलंटियर श्रीधर चक्रवर्ती ने कैमरे के सामने कहा कि उसने शराब के नशे में मुख्यमंत्री के खिलाफ जो कुछ कहा, वह एक भूल थी। उसने यह भी दावा किया कि उसे ऐसा कहने के लिए स्थानीय भाजपा नेता ‘लालू दा’ ने उकसाया था। लालू भाजपा के मंडल अध्यक्ष बताए जा रहे हैं।
हालांकि लालू ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने श्रीधर को कभी किसी के खिलाफ गाली देने के लिए नहीं कहा। भाजपा की ओर से हावड़ा ग्रामीण जिले के सहायक अध्यक्ष रमेश साधुखां ने इसे एक राजनीतिक साजिश करार दिया और कहा कि पार्टी के नेता को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। उन्होंने भी वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया है।
तृणमूल कांग्रेस की स्थानीय इकाई ने इस घटना से पल्ला झाड़ते हुए कहा है कि पार्टी का इससे कोई संबंध नहीं है। अमता 1 नंबर पंचायत समिति के पूर्त कार्यध्यक्ष काजी सफीकुर रहमान ने बताया कि श्रीधर के खिलाफ इलाके में पहले से कई शिकायतें थीं और यह घटना लोगों के गुस्से की अभिव्यक्ति हो सकती है।
सिविक वॉलंटियर श्रीधर के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, गिरफ्तार किए गए आरोपितों से पूछताछ जारी है। घटना के राजनीतिक रंग लेने के कारण पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सीएम के खिलाफ कथित टिप्पणी पर सिविक वॉलंटियर से बदसलूकी
सिविक वॉलंटियर श्रीधर के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News