वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच 10 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बंदर क्लिफ के पास 29 माइल क्षेत्र में यह दुर्घटना घटी। तेज रफ्तार में जा रही कार एक मोड़ पर चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क से फिसलकर पहाड़ के नीचे तीस्ता नदी में जा गिरी। नदी में गिरते ही वाहन डूबने लगा।
दार्जिलिंग। डुआर्स से सिक्किम की ओर जा रही एक कार दस नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 29 माइल इलाके में शुक्रवार तड़के अनियंत्रित होकर तीस्ता नदी में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच 10 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बंदर क्लिफ के पास 29 माइल क्षेत्र में यह दुर्घटना घटी। तेज रफ्तार में जा रही कार एक मोड़ पर चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क से फिसलकर पहाड़ के नीचे तीस्ता नदी में जा गिरी। नदी में गिरते ही वाहन डूबने लगा।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, कार में कुल चार लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य को पुलिस ने घायल अवस्था में बचाकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
दुर्घटना के बाद तड़के 10 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी शिनाख्त करने में जुटी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।