Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

शेख शाहजहां के खिलाफ गवाही देने जा रहे गवाह की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत

बुधवार सुबह भोला घोष, उनका बेटा सत्यजीत और चालक शहनूर, बसंती हाईवे से होकर बसीरहाट महकमा अदालत जा रहे थे। बताया गया कि बयरमारी स्थित एक पेट्रोल पंप के पास उनकी कार को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार पलट गई और सड़क किनारे नाले में जा गिरी।

10 Dec 2025

शेख शाहजहां के खिलाफ गवाही देने जा रहे गवाह की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत

कोलकाता। संदेशखाली में सत्ता के संरक्षण में अपराध के ‘बेताज़ बादशाह’ शेख शाहजहां के खिलाफ अदालत में गवाही देने जा रहे प्रमुख गवाह भोला घोष की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें उनके बेटे सत्यजीत घोष और चालक शहनूर मोल्ला की मौत हो गई। भोला घोष गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुधवार सुबह भोला घोष, उनका बेटा सत्यजीत और चालक शहनूर, बसंती हाईवे से होकर बसीरहाट महकमा अदालत जा रहे थे। बताया गया कि बयरमारी स्थित एक पेट्रोल पंप के पास उनकी कार को एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार पलट गई और सड़क किनारे नाले में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तुरंत तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत में भोला को मिनाखां ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति और बिगड़ने पर उन्हें कोलकाता रेफर किया गया। उनकी हालत अब भी नाज़ुक बताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मछली व्यापार के एक सौदे को लेकर भोला घोष का शेख शाहजहां से आर्थिक विवाद चल रहा था। वर्ष 2022 में शाहजहां ने भोला को 20 लाख रुपये का चेक दिया था, जो बाउंस हो गया। इसके बाद भोला घोष ने बसीरहाट महकमा अदालत में शाहजहां के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके जवाब में शाहजहां ने भी भोला के खिलाफ एक मामला दायर किया था। बुधवार को इसी मामले में भोला और उनके बेटे को अदालत में पेश होना था।

दुर्घटना के बाद नजाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि घटना की सभी संभावनाओं की जांच की जा रही है कि यह महज दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई साजिश छिपी है।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष जनवरी में राशन घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर शाहजहां के घर में हमला हुआ था, जिसमें स्थानीय लोगों की संलिप्तता पाई गई थी। इस मामले में शाहजहां पर हिंसा और महिला उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे थे, जिसके बाद राज्य पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल जेल में बंद है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शेख शाहजहां के खिलाफ गवाही देने जा रहे गवाह की कार को ट्रक न
बुधवार सुबह भोला घोष, उनका बेटा सत्यजीत और चालक शहनूर, बसंती हाईवे से होकर बसीरहाट महकमा अदालत जा रहे थे। बताया गया कि बयरमारी स्थित एक पेट्रोल पंप के पास उनकी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News