Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

दो चरणों में चुनाव से रिगिंग पर लगेगी लगाम : अग्निमित्रा पॉल

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पहले ही इस जीत को लेकर भरोसा जाता चुके हैं

15 Mar 2026

दो चरणों में चुनाव से रिगिंग पर लगेगी लगाम : अग्निमित्रा पॉल

आसनसोल। पश्चिम बंगाल भाजपा की राज्य उपाध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल ने राज्य में दो चरणों में विधानसभा चुनाव कराने के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि पिछली बार सात चरणों में चुनाव आवंटित किए गए थे, जिससे ममता बनर्जी की पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस को धांधली करने और अपने कार्यकर्ताओं को एक जिले से दूसरे जिले में भेजने का मौका मिल गया था।
अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि इस बार केवल दो चरणों में चुनाव होने से सुरक्षा व्यवस्था अधिक कड़ी रहेगी। साथ ही चुनाव आयोग की सख्त निगरानी के कारण आम मतदाता बिना किसी डर या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
उन्होंने कोलकाता के गिरीश पार्क इलाके में हुई एक घटना का भी उल्लेख किया। पॉल के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं को ले जा रही वाहन पर पथराव किया गया, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए। उन्होंने कांग्रेस की मंत्री शशि पांजा के उस आरोप को भी खारिज किया, जिसमें कहा गया था कि बस में भाजपा के ‘खून’ और ‘मर्डरर’ मौजूद थे।
भाजपा नेता पॉल ने बताया कि इस हमले में कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं और पार्टी के जिलाध्यक्ष तमोघना घोष को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उन्होंने इस घटना पर चुनाव आयोग से कार्यकर्ताओं को लेने और चुनाव के दौरान केंद्रीय बलों की पर्याप्त बहाली सुनिश्चित करने की मांग की।
अग्निमित्रा पॉल ने विश्वास जताया कि 2026 के विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भाजपा दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पहले ही इस जीत को लेकर भरोसा जाता चुके हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दो चरणों में चुनाव से रिगिंग पर लगेगी लगाम : अग्निमित्रा पॉल
उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पहले ही इस जीत को लेकर भरोसा जाता चुके हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News