Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो शूटर बहादुरगढ़ में दिल्ली और हरियाणा पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ में ढेर

लॉरेंस बिश्नोई-हरिराम उर्फ हैरी बॉक्सर-अनिल पंडित गिरोह के दो इनामी शूटर आज सुबह यहां पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। इनकी पहचान प्रवेश और हिमांशु के रूप में हुई है। दोनों हांसी में जिम संचालक कपिल की हत्या में शामिल थे।

05 Jul 2026

लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो शूटर बहादुरगढ़ में दिल्ली और हरियाणा पुलिस की संयुक्त मुठभेड़ में ढेर

नई दिल्ली/ बहादुरगढ़ (हरियाणा)। लॉरेंस बिश्नोई-हरिराम उर्फ हैरी बॉक्सर-अनिल पंडित गिरोह के दो इनामी शूटर आज सुबह यहां पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। इनकी पहचान प्रवेश और हिमांशु के रूप में हुई है। दोनों हांसी में जिम संचालक कपिल की हत्या में शामिल थे। दोनों पर हरियाणा पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ के दौरान स्पेशल सेल का एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है। इसकी पुष्टि हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रांत भूषण ने की। यह सफलता दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ के संयुक्त अभियान में मिली।

पुलिस अधिकारी भूषण ने बताया कि हांसी में पिछले महीने जिम संचालक कपिल की दो अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी। जांच में खुलासा हुआ कि इस हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई के करीबी शूटर प्रवेश और हिमांशु शामिल हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार, स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस टीम को सूचना मिली थी कि एक मामले में वांछित हिसार निवासी प्रवेश और हिमांशु हरियाणा में मौजूद हैं। दोनों हिसार के जिम ट्रेनर कपिल हत्याकांड के आरोपित भी हैं। इस सूचना के आधार पर स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ ने संयुक्त अभियान चलाया।

एसपी भूषण ने बताया, " पुलिस टीमों ने सबसे पहले इलाके को घेरा। इसके बाद टीमें दोनों को पकड़ने के लिए आगे बढ़ीं। यह देख प्रवेश और हिमांशु ने गोलीबारी शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस टीमों को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी।" भूषण ने कहा, "मुठभेड़ के दौरान एक सिपाही के पैर में गोली लगी और चार अन्य अधिकारियों की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं। दोनों शूटर भी घायल हो गए। घायल दोनों शूटर को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल सिपाही को सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल रेफर कर दिया गया।"

दिल्ली पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट के सिपाही अंकित के पैर में गोली लगी। उनकी हालत खतरे से बाहर है। उनका उपचार जारी है। हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फॉरेंसिक साइंस लैब और क्राइम टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है।बहादुरगढ़ सदर थाने में पुलिस पर हमला, हत्या के प्रयास और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो शूटर बहादुरगढ़ में दिल्ली और हरिय
लॉरेंस बिश्नोई-हरिराम उर्फ हैरी बॉक्सर-अनिल पंडित गिरोह के दो इनामी शूटर आज सुबह यहां पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। इनकी पहचान प्रवेश और हिमांशु के रूप में हुई है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News