Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जमात-उल-मुजाहिद्दीन के दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि पूछताछ में इनसे जेएमबी के अन्य नेटवर्क के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की जाएगी

09 May 2025

जमात-उल-मुजाहिद्दीन के दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

कोलकाता। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच पश्चिम बंगाल के बीरभूम ज़िले से जमात-उल-मुजाहिद्दीन (जेएमबी) के दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य एसटीएफ ने गुरुवार रात नलहाटी और मुरारोई इलाकों में छापेमारी कर दोनों को पकड़ा। शुक्रवार को दोनों आरोपितों को रामपुरहाट अदालत में पेश कर 14 दिनों की पुलिस हिरासत की मांग की गई।
गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों की पहचान आज़मल हुसैन और साहेब अली खान के रूप में हुई है, दोनों की उम्र 28 वर्ष है। आज़मल नलहाटी और साहेब अली मुरारोई का निवासी है। दोनों जेएमबी के सक्रिय सदस्य हैं, जो भारत में प्रतिबंधित कट्टरपंथी संगठन है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इनका मकसद मुस्लिम युवाओं का ब्रेनवॉश कर उन्हें राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के लिए उकसाना था। वे धार्मिक उन्माद फैलाने वाले और देशद्रोही संदेशों को एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म्स के ज़रिए फैलाते थे। एसटीएफ के अनुसार, इनका उद्देश्य भारत की संप्रभुता को नुकसान पहुंचाना था। इसके लिए इन्होंने विशेष स्थानों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों को निशाना बनाने की भी योजना बनाई थी।
एसटीएफ के एसपी इंद्रजीत बोस ने बताया कि “इनका भारत से बाहर देशविरोधी ताकतों के साथ नियमित संपर्क था और इनके बीच पैसों का लेनदेन होता था।” उन्होंने बताया कि पूछताछ में इनसे जेएमबी के अन्य नेटवर्क के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की जाएगी।
जांच के दौरान सामने आया कि आज़मल पहले बांग्लादेश में दाखिल होने की कोशिश कर चुका था और वहां जिहादी गतिविधियों से जुड़ा हुआ था। वह अपने साथियों के साथ विस्फोटक बनाने और हथियार जुटाने की कोशिश में भी लगा था।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जमात-उल-मुजाहिद्दीन के दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि पूछताछ में इनसे जेएमबी के अन्य नेटवर्क के बारे में जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की जाएगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News