Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

हटाये गये चुनाव आयोग दफ्तर के दो अधिकारी, भाजपा ने लगाया था तृणमूल से मिलीभगत का आरोप

इन दोनों पर सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लिए काम करने के आरोप लग रहे थे।

02 Apr 2024

हटाये गये चुनाव आयोग दफ्तर के दो अधिकारी, भाजपा ने लगाया था तृणमूल से मिलीभगत का आरोप

कोलकाता। भारतीय निर्वाचन आयोग ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के दो शीर्ष अधिकारियों को हटा दिया है। आयोग ने राज्य के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमित रायचौधरी और संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी राहुल नाथ को हटा कर उनके विकल्प के रूप में राज्य सरकार से दो नाम मांगे हैं। इन दोनों पर सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लिए काम करने के आरोप लग रहे थे।

सीईओ कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि रायचौधरी और नाथ लंबे समय से सीईओ के कार्यालय में कार्यरत थे, इसलिए दोनों को हटा दिया गया है। रायचौधरी पिछले 10 सालों से, जबकि नाथ पिछले छह सालों से वहां कार्यरत थे। हालांकि, सूत्रों ने यह भी बताया कि हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी इन दोनों अधिकारियों की भूमिका को लेकर काफी मुखर हो गए थे। हाल के दिनों में, चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में कई शीर्ष अधिकारियों का तबादला किया है। आयोग ने सबसे पहले कार्यवाहक डीजीपी राजीव कुमार को बदला। उसके बाद, राज्य में कई जिला मजिस्ट्रेटों को बदलने का आदेश दिया था। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News