Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

21 जुलाई शहीद दिवस कार्यक्रम को लेकर तृणमूल के दोनों गुट आमने-सामने, कोलकाता पुलिस से एक ही स्थान के लिए मांगी अनुमति

ममता बनर्जी गुट द्वारा कोलकाता के धर्मतला (एस्प्लेनेड) में 21 जुलाई को वार्षिक शहीद दिवस रैली आयोजित करने की अनुमति मांगने के बाद अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले विद्रोही तृणमूल गुट ने भी उसी स्थान पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कोलकाता पुलिस से अनुमति मांगी है।

28 Jun 2026

21 जुलाई शहीद दिवस कार्यक्रम को लेकर तृणमूल के दोनों गुट आमने-सामने, कोलकाता पुलिस से एक ही स्थान के लिए मांगी अनुमति

कोलकाता।पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी सियासी खींचतान अब 21 जुलाई के शहीद दिवस कार्यक्रम को लेकर खुलकर सामने आ गई है। ममता बनर्जी गुट द्वारा कोलकाता के धर्मतला (एस्प्लेनेड) में 21 जुलाई को वार्षिक शहीद दिवस रैली आयोजित करने की अनुमति मांगने के बाद अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले विद्रोही तृणमूल गुट ने भी उसी स्थान पर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कोलकाता पुलिस से अनुमति मांगी है।

शनिवार रात विद्रोही गुट ने इस संबंध में कोलकाता पुलिस को पत्र भेजा। गुट ने दावा किया कि वही "असली तृणमूल कांग्रेस" है और इसी पहचान के साथ इस वर्ष शहीद दिवस मनाया जाएगा।

विधानसभा में विद्रोही तृणमूल के मुख्य सचेतक अखरुज्जमान ने ममता बनर्जी गुट पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग विधानसभा में संसदीय दल तक नहीं बना सके और जिनके पास पर्याप्त संख्या नहीं है, वे किस आधार पर 21 जुलाई का कार्यक्रम आयोजित करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका गुट शहीदों के परिजनों को मंच पर लाकर उन्हें वास्तविक सम्मान देगा। उनका आरोप था कि अब तक हर वर्ष आयोजित कार्यक्रम में शहीद परिवारों की पहचान भीड़ और राजनीतिक नेताओं के बीच दबकर रह जाती थी।

शनिवार को ऋतब्रत बनर्जी गुट ने कोलकाता के एक होटल में 21 जुलाई कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक भी की। बैठक में कोलकाता नगर निगम के लगभग 50 पूर्व पार्षद शामिल हुए।

बैठक के बाद अखरुज्जमान ने बताया कि उन्होंने कोलकाता पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर 21 जुलाई को धर्मतला में शहीद दिवस कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगी है। यह कदम ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल गुट द्वारा इसी मांग के साथ पुलिस से अनुमति मांगे जाने के कुछ घंटे बाद उठाया गया।

गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस हर वर्ष 21 जुलाई को कोलकाता में शहीद दिवस रैली आयोजित करती है। इस अवसर पर पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी जनसभा को संबोधित करती रही हैं। यह कार्यक्रम 21 जुलाई, 1993 को हुए उस प्रदर्शन की स्मृति में आयोजित किया जाता है, जिसमें तत्कालीन पश्चिम बंगाल युवा कांग्रेस की नेता रहीं ममता बनर्जी के नेतृत्व में हुए आंदोलन के दौरान 13 लोगों की मौत हुई थी।

वाम मोर्चा शासन के दौरान विपक्ष में रहते हुए तृणमूल कांग्रेस 21 जुलाई को विशाल जनसभाएं आयोजित करती थी। हालांकि अब लंबे समय तक सत्ता में रहने के बाद पार्टी में पैदा हुए आंतरिक विभाजन के कारण इस बार दोनों गुट स्वयं को असली तृणमूल बताते हुए शहीद दिवस कार्यक्रम पर दावा ठोक रहे हैं, जिससे राजनीतिक टकराव और तेज हो गया है।
 

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


21 जुलाई शहीद दिवस कार्यक्रम को लेकर तृणमूल के दोनों गुट आमन
ममता बनर्जी गुट द्वारा कोलकाता के धर्मतला (एस्प्लेनेड) में 21 जुलाई को वार्षिक शहीद दिवस रैली आयोजित करने की अनुमति मांगने के बाद अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News